
Bव्यापार मंडल की बैठक में नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जताई नाराजगी, नियमित सफाई की मांगB
Bभीम. Bकस्बे में सार्वजनिक शौचालयों की बदहाल सफाई व्यवस्था अब व्यापारियों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। नगर पालिका द्वारा नियमित सफाई नहीं कराने से व्यापारियों में भारी आक्रोश है। व्यापार मंडल की बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई गई। व्यापारियों ने बताया कि सुजाजी चौक स्थित सुलभ शौचालय सहित कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में बने सार्वजनिक शौचालयों की महीनों से सफाई नहीं हुई है। इससे आम नागरिकों और बाहर से आने वाले राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
नीम की छांव भी हुई दुर्गंध से बेअसर
सदर बाजार स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास नीम के पेड़ के नीचे पूरे भीम कस्बे में आमजन के बैठने का एकमात्र स्थान है। लेकिन शौचालय से उठने वाली भयंकर दुर्गंध ने यहां बैठना तो दूर, खड़ा रहना भी मुश्किल कर दिया है। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। व्यापारियों ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ।
Bसफाई नहीं हुई तो व्यापारी खुद उठाएंगे जिम्मेदारीB
बैठक में व्यापार महासंघ ने निर्णय लिया कि यदि नगर पालिका प्रशासन ने जल्द सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई शुरू नहीं की, तो समस्त व्यापार मंडल अपने स्तर पर शौचालयों की सफाई करेंगे। व्यापारियों ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से मामले में तत्काल संज्ञान लेकर ठोस कार्रवाई करने की मांग की, ताकि कस्बे की स्वच्छता व्यवस्था सुचारू हो सके।
Updated on:
26 Aug 2026 06:01 am
Published on:
26 Aug 2026 06:01 am
