उदयपुर

Rape: शारीरिक संबंध बनाए फिर मारपीट कर तोड़ा दांत, गर्दन पर रख दिया था चाकू, सुनसान जगह छोड़कर भागे

सलूंबर जिले के एक थाना क्षेत्र अंतर्गत हैंडपंप पर पानी लेने गई युवती के साथ चाकू से डराकर बलात्कार और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

less than 1 minute read
Mar 05, 2026
वन विभाग में महिला कर्मी से अभद्र टिप्पणी (Photo-AI)
वन विभाग में महिला कर्मी से अभद्र टिप्पणी (Photo-AI)

Salumbhar Rape: राजस्थान के सलूंबर जिले में महिलाओं की सुरक्षा को चुनौती देने वाली एक रूहकंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती के साथ न केवल चाकू की नोक पर बलात्कार किया गया, बल्कि विरोध करने पर उसके साथ इस कदर मारपीट की गई कि उसका दांत टूट गया। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना होली से पूर्व रविवार रात की है। पीड़िता अपने घर के पास स्थित हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसे घेर लिया। आरोपी युवती को डरा-धमका कर जबरन एक गेस्ट हाउस ले गए। वहां आरोपियों ने युवती की गर्दन पर चाकू रख दिया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया।

बर्बरता की हदें पार

जब पीड़िता ने खुद को बचाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट इतनी गंभीर थी कि युवती का एक दांत टूट गया। वारदात को अंजाम देने के बाद, आरोपी पीड़िता को एक सुनसान जगह पर असहाय स्थिति में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई और दबिश

घटना के बाद पीड़िता ने आपबीती सुनाई, जिसके आधार पर पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है। जिला पुलिस अधीक्षक (SP) राजेश कुमार यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत विशेष टीमों का गठन किया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

Published on:
05 Mar 2026 09:50 am