उदयपुर

राजस्थान में दुल्हन के गिरफ्तार होने पर एक नहीं 6 दूल्हे हुए खुश, मामला जान चौंक जाएंगे आप

Rajasthan Looteri Dulhan: राजस्थान के उदयपुर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हन के गिरफ्तार होने पर 6 दूल्हों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। जानें क्यों
2 min read
Nov 25, 2024
Looteri Dulhan

Udaipur Looteri Dulhan: उदयपुर। सलूम्बर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पांच युवकों से शादी कर जेवर-नकदी लेकर फरार हो चुकी थी। वह छठे को शिकार बनाने की फिराक में थी, उससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। इस लुटेरी दुल्हन की गिरफ्तारी के बाद छह दूल्हे काफी खुश है।

थानाधिकारी मनीष कुमार खोईवाल ने बताया कि सलूम्बर जिले के गुड निवासी पर्वत सिंह ने 14 मार्च को मामला दर्ज कराया था। बताया कि 15 मई 2023 को नई बस्ती निवासी गौतमलाल डामोर मिला। उसने शादी करवाने की बात कही। इसके 15 माह बाद नड़ियाद-गुजरात निवासी साक्षी सिंह ठाकोर, विवेकनगर-अहमदाबाद से मंदाबेन व्यास और हरमड़िया बारेजा-अहमदाबाद निवासी भरत प्रजापति आए और शादी की बात की।

2 लाख 50 हजार रुपए में लेन-देन हुई। इसके बाद 5 जून 2023 को मंदिर में शादी करवा दी। शादी के दो माह बाद ही साक्षी जेवर और रुपए लेकर फरार हो गई। पुलिस ने आरोपी साक्षी, मंदाबेन और गौतमलाल को गिरफ्तार किया।

इनके साथ भी धोखाधड़ी का खुलासा

साक्षी ने इससे पहले कुबरथल पाटिया अहमदाबाद निवासी शुभम, राजकोट निवासी गेंदालाल भरवार, गुजरात भाभर निवासी गणपत ठाकोर और अहमदाबाद निवासी जीतू ठाकुर के साथ ठगी की। इनके बाद साक्षी ने लूणी जोधपुर निवासी युवक से तीन माह पूर्व शादी कर ली।

Published on:
25 Nov 2024 10:38 am