23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Politics: महाराष्ट्र में हार के बाद राजस्थान में गरमाई सियासत, कांग्रेस नेता ने अपनी ही पार्टी के विधायक पर लगाया गंभीर आरोप

Rajasthan News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की हार के बाद राजस्थान में सियासत गरमाई हुई है, जानें इसके पीछे की वजह?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 25 Nov 2024, 9:40 AM IST

Hira Dewasi-MLA Ratan Dewasi

जालोर। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के चुवासी परिणाम महायुति के पक्ष में गए और कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। मूल रूप से जालोर जिले के भालनी निवासी और इस बार कांग्रेस के कोलाबा सीट पर पराजित प्रत्याशी हीरा देवासी ने एक वीडियो जारी कर कांग्रेस से वर्तमान में रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी पर गंभीर आरोप लगाए। ऐसे में साफ है कि राजस्थान में सियासत गरम है।

6.59 मिनट के वीडियो में हीरा देवासी ने हार का जिम्मेदार रतन देवासी को ठहराते हुए समाज के लोगों को डायवर्ट करने का आरोप लगाया। हीरा देवासी ने कहा कि टिकट मिलने के बाद रतन देवासी ने उन्हें फोन कर सहयोग का आश्वासन दिया और जनसमर्थन हासिल करने में सहयोग की बात कही। लेकिन, चुनाव के दौरान ऐसा नहीं किया और 15 दिन तक मुंबई में रहने के बावजूद मुम्बादेवी में आमीन खां के यहां रुके। यही नहीं सहयोग दिलवाने की बजाय सहयोगियों को किनारे करते गए। इस मामले में पत्रिका ने रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने पक्ष रखने से इनकार किया।

समाज के लोगों को सहयोग से रोकने का आरोप

हीरा देवासी का आरोप है कि सहयोग तो दूर की बात है, जो सहयोग की भावना भी रखते थे, बकायदा रतन देवासी ने उन्हें व्यक्तिगत फोन करके सहयोग नहीं करने की बात कही। उखड़े हीरा देवासी ने रतन देवासी को चुनौती दी कि अब चुनाव लडऩे पर वे खुलेआम रतन देवासी का विरोध करेंगे।

यह भी पढ़ें: नरेश मीना पर कांग्रेस सख्त होती तो… , सांसद हरीश मीना ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा?

इनका कहना

चुनाव में हार जीत लो लगी रहती है। लेकिन जब अपने ही लोग असहयोग करते हैं तो दुख होता है। टिकट मिला तो रतन देवासी ने फोन करके मुझे टिकट मिलने के लिए सकारात्मक प्रयास करने की पोस्ट डलवाई और चुनाव के दौरान मुंबई पहुंचने के दौरान समाज के लोगों को फोन करके नकारात्मक माहौल बनाया।
-हीरा देवासी, कोलाबा, कांग्रेस प्रत्याशी

यह भी पढ़ें: मौज-मस्ती और लग्जरी लाइफ जीने के लिए करते थे ऐसा काम, पकड़े गए तो...