उदयपुर

video: व्हाइट गिफ्ट संडे मनाया गिरिजाघरों में हुई प्रार्थना सभाएं, शुरू हुआ केरॉल गायन

शहर के गिरिजाघरों में व्हाइट संडे पर प्रार्थना सभाओं के साथ ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए।
2 min read
Dec 17, 2017
white gift sunday

उदयपुर . क्रिसमस आयोजनों के क्रम में रविवार को व्हाइट संडे मनाया गया। इसके तहत शहर के गिरिजाघरों में प्रार्थना सभाओं के साथ ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। इधर शनिवार से शहर के विभिन्न क्षेत्रों केरॉल गायन शुरू हुआ।

शेपर्ड चर्च के सचिव परमिनास मैथ्यू ने बताया कि व्हाइट गिफ्ट संडे (श्वेतोपहार रविवार) मनाया गया। इसके तहत सुबह नौ बजे मुख्य कार्यक्रम हुआ। इसमें चर्च में प्रेसबिटर इंचार्ज रेव्ह. जितेंद्रनाथ आत्मिक संदेश दिया। उन्होंने बताया कि इसी दिन शाम को छह बजे से उदयपुर क्रिश्चियन फैलोशिप की ओर से शाम को छह बजे से संयुक्त क्रिसमस केरॉल का आयोजन होगा। यह आयोजन शेपर्ड मेमोरियल चर्च की चेतक सर्किल की मेजबानी में होगा। इस आयोजन में शहर के सभी मसीही परिवार भाग लेंगे। आयोजन में शहर में स्थित गिरिजाघरों के केरॉल गायन दल क्रिसमस केरॉल की प्रस्तुति देंगे। इस दौरान बिशप देव प्रसाद गणावा मुख्य क्रिसमस संदेश देंगे।

यह होता है व्हाइट गिफ्ट संडे

मसीही समुदाय में व्हाइट गिफ्ट संडे का विशेष महत्व होता है। मसीही श्रद्धालु इस दिन चर्च में श्वेत अथवा चमकीले रंग बिरंगे आवरण में लिपटी हुई वस्तुओं तथा सामग्री धन्यवाद प्रार्थना के साथ भेंट स्वरूप अर्पित करते हैं। ये वस्तुएं मुख्य रूप से दीर्घकालीन उपयोग की खाद्य सामग्री, नए नस्त्र, स्टेशनरी एवं अन्य आम आवश्यकता की वस्तुएं होती है। इस भेंट सामग्री को बाद में गरीबों में वितरित किया जाता है। इस परंपरा से व्यक्ति को दानशील, सेवाभावी तथा सदैव मानवता के सहयोग की प्रेरणा मिलती है। इन दिन धर्मगुरु विशेष संदेश देते हैं। इसमें छोटे बच्चे ज्योतिषी चरवाहों तथा स्वर्गदूतों की भांति सुंदर पोशाके धारण करते हैं। शुरू हुए केरॉल गायन क्रिसमस पर्व को लेकरि शनिवार को केरॉल गायन शुरू हुआ। इस दिन शेपर्ड चर्च का केरॉल गायन दल दो समूहों में जलदर्शन कॉम्पलेक्स, रानी रोड, बड़ी, टाइगर हिल, देवाली, नीमच खेड़ा, प्रताप गौरव केंद्र मार्ग, ट्रेजर टाउन, बडग़ांव, सत्यम्, शिवम्, सुंदरम् आपार्टमेंट, पुराना फतेहपुरा, टांक बिल्डिंग, चेतक सर्किल, जनरल हॉस्पीटल केम्पस, लक्ष्मी विलास रोड, हरिदासजी की मगरी, मल्ला तलाई, सज्जन नगर, दुधिया गणेशजी, आदि जगह केरॉल किया गया

Published on:
17 Dec 2017 02:51 pm