उज्जैन

Ujjain news: पुलिस चेकिंग में रोकी हुंडई कार, सीट देखते ही पुलिस बोली- ‘किनारे लगाओ…’, फिर खुली पोल-पट्टी

Smuggling network: पुलिस चेकिंग के दौरान बिना नंबर की हुंडई कार से 53.372 किलो गांजा जब्त किया गया। तीन तस्करों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
2 min read
Aug 23, 2026
Smuggling network: तस्करी नेटवर्क बड़ा खुलासा (Photo Source - AI)
Smuggling network: तस्करी नेटवर्क बड़ा खुलासा (Photo Source - AI)

Ujjain news:एमपी के उज्जैन शहर में कानीपुरा रोड पर देर रात पुलिस ने चैकिंग के दौरान बिना नंबर की हुंडई कार को रोका तो उसमें गांजे 53.372 किलो गांजे की बड़ी खेप मिली। बदमाशों ने 25 अलग पैकेट बनाकर कार की डिग्गी और सीट के नीचे छिपाकर रखी थी। पुलिस ने कार सवार तीन तस्करों को पकड़ उन्हें आठ दिन की रिमाण्ड पर लिया है, पुलिस तस्करों से सप्लाई और पुरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। पकड़ाए गांजे की कीमत 6 लाख से ज्यादा है। चिमनगंज एसआइ दिनेश भाट के अनुसार रात करीब 12.30 बजे कानीपुरा रोड स्थित सांई कुंज कॉलोनी के पास चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान सफेद रंग की बगैर नंबर की हुंडई कार आती दिखाई दी। इसे रोककर तलाशी ली तो कार के अंदर बोरियों में 25 पैकेट रखे मिले इन्हें खोलकर देखा तो गांजा सामने आया। खेप पकड़ाते ही कार सवार आदर्श पिता रमेश निवासी तराना, तेजक पिता बहादुर निवासी तिरुपति कॉलोनी और साहिल पिता हकीम निवासी पानबिहार को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा 53.372 किलो ग्राम है, तस्करों से कार भी जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

गरोठ रोड पर तस्करी नेटवर्क बड़ा

वहीं पड़ताल में यह भी सामने आ रहा है है कि पिछले कुछ दिनों में कानीपुरा और गरोठ रोड पर मादक पदार्थ तस्कर एक्टिव मिले हैं, पिछले 4 माह में इस रोड से जुड़े मार्ग पर दर्जन भर से ज्यादा तस्करी के केस सामने आए। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि पकड़ी गई खेप पहली बार लाई गई थी या इसी रास्ते से पहले भी नशीले पदार्थ की आवाजाही होती रही है।

आठ दिन की रिमाण्ड नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

एसआइ दिनेश भाट ने बताया कि पुलिस के लिए इस कार्रवाई में सबसे अहम सवाल यह है कि 53 किलो से ज्यादा गांजा उज्जैन तक कैसे पहुंचा और इसकी अगली डिलीवरी कहां होनी थी। कहां से यह लाया जा रहा था। एसआइ का कहना है कि तस्कर पहले ही 25 अलग अलग पैकेट तैयार करके लाए थे। ऐसे में आशंका है कि यह पैकेट कई अलग अलग लोगों तक पहुंचना था। हालांकि इसकी पुष्टि पूछताछ और जांच के बाद ही होगी। वहीं वहीं बिना नंबर की कार का इस्तेमाल भी जांच का महत्वपूर्ण बिंदु है। पुलिस अब कार मालिक, आरोपियों के मोबाइल फोन, संपर्क में रहे लोगों और पिछले कुछ दिनों की आवाजाही की जानकारी जुटा रही है। पुलिस को यह भी पता चला है कि गांजे की खेप तराना और आसपास के इलाकों तक पहुंचना थी।

Updated on:
23 Aug 2026 05:02 pm
Published on:
23 Aug 2026 05:02 pm