
paradise valley drowning student two teachers dead, घटनास्थल पर लोगों की भीड़ व मृतक शिक्षक विजय सिंह व प्रिंस यादव की जीवित अवस्था की तस्वीर (Source-Patrika)
Ratlam Paradise Valley Drowning Incident: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से बड़ी खबर सामने आई है, यहां रविवार को पर्यटक स्थल पैराडाइज वैली में तालाब में डूबने से एक छात्र व दो शिक्षकों की मौत हो गई। जावरा के एक प्राइवेट स्कूल के छात्र व शिक्षकों का 15 सदस्यीय ग्रुप रविवार को पिकनिक मनाने के लिए रतलाम जिले के पैराडाइज वैली पहुंचा था। इसी दौरान तालाब में डूबने से दो शिक्षकों व एक छात्र की मौत हो गई। चार छात्रों को मौके पर मौजूद पर्यटकों ने किसी तरह डूबने से बचाया।
बताया जा रहा है कि जावरा के एक प्राइवेट स्कूल के छात्रों का ग्रुप पैराडाइज वैली में रविवार को पिकनिक मनाने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान पैराडाइज वैली में बने तालाब में नहाते वक्त हादसा होने की जानकारी मिली है। तालाब में डूब रहे बच्चों को देखकर मौके पर मौजूद पर्यटक मदद के लिए आगे आए और बिना वक्त गंवाए डूब रहे चार छात्रों को सुरक्षित बचा लिया। जिन बच्चों को डूबने से बचाया गया है उनमें से एक छात्रा का नाम खुशी राठौर बताया गया है।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद तालाब से एक छात्र व दो टीचर्स के शव निकाले गए, जिनकी पहचान छात्र हर्षित पाटीदार व टीचर विजय सिंह व प्रिंस मोदी के तौर पर हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पैराडाइज वैली रतलाम जिले का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है, पहाड़ व छोटा तालाब होने के कारण यहां रविवार को बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त भी वैली में लोगों की भीड़ थी और हादसा होते ही वहां हड़कंप मच गया।
खबर अपडेट की जा रही है....
Updated on:
23 Aug 2026 05:46 pm
Published on:
23 Aug 2026 04:32 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
