24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ratlam / जावरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 3.60 क्विंटल डोडाचूरा जब्त, 24 साल का युवक गिरफ्तार

जावरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 3.60 क्विंटल डोडाचूरा जब्त, 24 साल का युवक गिरफ्तार

Drug trafficking: पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 24 Nov 2026, 4:39 PM IST

कार से मादक पदार्थ जब्त, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)

कार से मादक पदार्थ जब्त, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)

Ratlam news: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मध्यप्रदेश के जावरा में बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां पर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने एक कार से 3 क्विंटल 60 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मारुति सुजुकी ईको कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। कार्रवाई में पुलिस ने कुल 15 लाख 20 हजार रुपए का मश्रुका बरामद कर मंदसौर जिले के एक 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा के थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित मिश्रा के नेतृत्व में हुसैन टेकरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की। पुलिस टीम को उज्जैन बायपास स्थित हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह के सामने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए मारुति सुजुकी ईको कार क्रमांक एमपी 04 सीवाई 2693 की तलाशी ली।

7 लाख तक हो सकती कीमत

तलाशी के दौरान कार में रखे काले रंग के 18 प्लास्टिक कट्टों में अवैध डोडाचूरा भरा मिला। इसका कुल वजन 3 क्विंटल 60 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ की कीमत 7 लाख 20 हजार रुपए आंकी है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल कार की कीमत 8 लाख रुपए बताई गई है। मौके से पुलिस ने जुझार पिता भेरूलाल खराड़ी (24), निवासी ग्राम पिपलखेड़ी, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में अपराध क्रमांक 628/24.11.2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।

तस्करी के नेटवर्क की तलाश

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य बिंदु यह पता लगाना है कि डोडाचूरा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी। पुलिस मादक पदार्थ के स्रोत और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में निरीक्षक सुमित मिश्रा, उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी, सहायक उपनिरीक्षक छगनलाल हाड़ा, प्रधान आरक्षक वीरेंद्रसिंह, बद्रीलाल चौधरी, सोहन भवेल तथा आरक्षक योगेंद्र, गोविंद पंवार, चेतन राठौर, शादाब बेग और योगेश राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।