24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Balaghat / खेत में भूसे के नीचे मिले 3.74 करोड़ रुपए, बालाघाट पहुंची महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच पुलिस

खेत में भूसे के नीचे मिले 3.74 करोड़ रुपए, बालाघाट पहुंची महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच पुलिस

Big Robbery revealed: नागपुर की बड़ी लूट की रकम बालाघाट के डोरली गांव के खेत में छिपाई गई थी। क्राइम ब्रांच ने आरोपी की निशानदेही पर चार करोड़ से अधिक नकदी बरामद की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालाघाट

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 24 Nov 2026, 3:39 PM IST

खेत में मिली रकम (Photo Source - Patrika) Enhance with AI

खेत में मिली रकम (Photo Source - Patrika) Enhance with AI

Balaghat news: महाराष्ट्र के नागपुर में पांच दिन पहले हुई बड़ी लूट की वारदात का कनेक्शन अब मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के ग्राम डोरली से जुड़ गया है। मंगलवार सुबह नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की निशानदेही पर डोरली पहुंची। यहां आरोपी ने अपने एक परिचित के खेत में पैरे के ढेर के नीचे लूट की रकम छिपाकर रखी थी। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने करीब चार दिन पहले तीन बोरियों में नकदी भरकर खेत में छिपाई थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए तीनों बोरियां बरामद की हैं। शुरुआती जानकारी में बरामद रकम चार करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

फिलहाल ग्राम पंचायत डोरली में नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम बरामद नकदी की गिनती कर रही है। मामले की पुष्टि वारासिवनी टीआई अनूप कुमार उइके ने भी की है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई महाराष्ट्र पुलिस द्वारा की जा रही है, जबकि स्थानीय पुलिस सहयोगी के रूप में मौके पर मौजूद है। बरामद नकदी के बाद गांव और आसपास के इलाके में हलचल मच गई है।

पुलिस जांच में हो सकता है बड़ा खुलासा

नागपुर की लूट की रकम बालाघाट के खेत में कैसे पहुंची, आरोपी ने किसके पास नकदी छिपाई और इस वारदात में अन्य कौन-कौन शामिल हैं, इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच के बाद सामने आएंगे। कार्रवाई पूरी होने और आधिकारिक जानकारी जारी होने के बाद बरामद रकम तथा पूरे नेटवर्क की तस्वीर साफ हो सकेगी।

6 दिन पहले हुई थी लूट

जानकारी के लिए बता दें कि 18 नवंबर की रात नागपुर के तुलसी नगर में हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी सुरेश परमार के कर्मचारियों से नकदी से भरी कार लूट ली थी, जिसमें 3.74 करोड़ रुपए रखे थे। बाद में बदमाशों ने कार को छोड़ दिया था और नकदी लेकर फरार हो गए थे, तभी से नागपुर पुलिस आरोपियों और रकम की तलाश कर रही थी। अब पुलिस रुपए बरामद होने के बाद इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।