- बर्थडे पर तीन चाकुओं से काटा केक- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो- पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी- दो दिन पहले का बताया जा रहा वीडियो
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक एक दो नहीं बल्कि तीन तीन रामपुरी चाकुओं से केक काटते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले का बताया जा रहा है। फिलहाल, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने वायरल हो रहे बर्थडे बॉय की तलाश शुरु कर दी है। जानकारी ये भी सामने आई है कि, वायरल हो रहा वीडियो दो दिन पुराना है।
वीडियो में तीन तीन चाकुओं से केक काटते हुए नजर आने वाले युवक का नाम अभिषेक दुबे बताया जा रहा है। युवक अपने जन्मदिन पर दोस्तों के साथ गाजे बाजे बजाते हुए तीन रामपुरी चाकू से केक काट रहा था। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि, सबसे पहले उसी ने केक काटने का वीडियो वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। लेकिन, वीडियो शेयर करते समय बर्थडे बाय को ये अंदाजा नहीं होगा कि, उसकी ये हरकत उसी के लिए मुसीबत बन जाएगी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल होते हुए वीडियो उज्जैन पुलिस के पास जा पहुंचा। अब पुलिस का कहना है कि, उसका जन्मदिन हवालात में मनाने की तैयारी की जा रही है। अभिषेक दुबे के बारे में बताया जाता है कि वह हाटकेश्वर कालोनी का रहने वाला है। उसके पिता आयोजनों में मिकी माउस लगाने का काम करतें है। जबकि, अभिषेक महाकाल मंदिर के पुजारी का सहयोगी है। उसकी इस हरकत को लेकर पुलिस कभी भी उसका जन्मदिन अपने तरीके से मना सकती है।