24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

8 साल की मासूम बेटी ने मांगी चॉकलेट, पिता ने दे दी मौत, चौंका देगी वजह

पूछताछ में आरोपी पिता ने बताया- गरीबी के कारण बेटी को मार दिया। बेटी लगातार चॉकलेट, खिलौनों और कपड़े मांगती थी, जिससे वो तंग आ चुका था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 Jun 2023, 4:20 PM IST

News

8 साल की मासूम बेटी ने मांगी चॉकलेट, पिता ने दे दी मौत, चौंका देगी वजह

मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने 8 साल की मासूम बच्ची की हत्या के जुर्म में उस ही के पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में पिता ने ये कबूल कर लिया है कि, उसी ने अपनी बेटी की हत्या की है। हालांकि, मासूम बेटी की हत्या के पीछे जो कारण आरोपी पिता ने पुलिस को बताया है, वो बेहद चौंकाने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने कबूल किया है कि, वो गरीबी से बेहद परेशान है और उसकी बेटी रोजाना उसके घर लौटने पर चॉकलेट, खिलौनों और कपड़े मांगा करती थी, जिससे वो काफी परेशान आ चुका था। रोज रोज की डिमांड से छुटकारा पाने के लिए उसने बेटी को जान से मार दिया।

यह भी पढ़ें- मंदसौर गोलीकांड की 6वीं बरसी : कमलनाथ बोले- मैं बताता हूं, उस दिन किसान क्या मांग रहे थे


गरीबी से परेशान आकर उठाया कदम

दरअसल ये मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के ऋषि पैलेस कॉलोनी में रहने वाले मज़दूर वर्ग के परिवार का है। आरोपी का नाम 37 वर्षीय राकेश बताया जा रहा है। जो शहर की ही एक बढ़ई की दुकान पर मजदूरी करता है। आरोपी नशे का भी आदी है। वहीं, पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेश कुमार सिंह के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि, वो बेहद गरीबी में जी रहा है और उसकी बेटी उससे बार-बार चॉकलेट, खिलौनों और कपड़ों की मांग करती रहती थी, जिससे वो तंग आ चुका था। डीसीपी ने ये भी बताया कि, आरोपी शनिवार की रात अपनी बेटी को एक निर्माणाधीन इमारत के पास ले गया, जहां पत्थर से सिर कुचलकर उसने अपनी ही बेटी की जान ले ली।

यह भी पढ़ें- बेसबॉल नेशनल प्लेयर ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव


3 साल पहले पत्नी भी छोड़कर चली गई

पूछताछ में ये भी सामने आया है कि, आरोपी राकेश की मां शहर के ही एक मंदिर के बाहर भीख मांगती है, जबकि उसकी पत्नी तीन साल पहले ही उसे छोड़कर चली गई थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।