उज्जैन

बाइक बुलाई, ग्रामीण के पीछे बैठे और चल दिए गवर्नर

बाइक पर सवार होकर सवा किमी ओटले तक गए राज्यपाल गेहलोत

less than 1 minute read
Jul 23, 2021
Karnataka Governor Thaawarchand Gehlot

नागदा. (उज्जैन). कर्नाटक के राज्यपाल बनने के बाद गुरुवार को पहली बार अपने गृहनगर नागदा आए थावरचंद गेहलोत तय कार्यक्रम के अनुसार अपने पैतृक गांव रुपेटा और फिर वहां से डेलनपुर पहुंचे। गेहलोत प्रोटोकॉल तोड़कर अपने कुलदेवता के दर्शन करने पहुंचे।

शाम करीब 5 बजे राज्यपाल गेहलोत पत्नी अनिता गेहलोत के साथ नागदा से रुपेटा के लिए रवाना हुए। डेलनपुर कार्यक्रम से लौटते समय राज्यपाल गेहलोत का अचानक कुलदेवता दर्शन करने का मन बन गया। इस पर गेहलोत का काफिला डेलनपुर से करीब तीन किमी तक गया। इसके बाद रास्ता नहीं होने के कारण उनका काफिला आगे नहीं बढ़ पाया। तब राज्यपाल एक ग्रामीण की बाइक पर सवार हो गए।

वहीं उनकी पत्नी अनिता दूसरी बाइक पर बैठ गई। इस तरह गेहलोत सपत्नीक अपने कुलदेवता के ओटले पर पहुंचे। यहां वे दर्शन करने के बाद आगे बढ़े। बताया जा रहा है कि यह उनके तय कार्यक्रम में नहीं था। ऐसी स्थिति बनते ही उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी हरकत में आ गए और वे पीछे-पीछे पैदल पहुंचे।

Published on:
23 Jul 2021 08:17 am
Also Read
View All