उज्जैन

महाकाल के दरबार में सिंगर जुबिन नौटियाल, बोले- भस्म आरती में आलौकिक शक्ति महसूस हुई

Singer Jubin Nautiyal in Mahakal Temple : सिंगर जुबिन नौटियाल उज्जैन स्थित महाकाल के किए दर्शन करने पहुंचे। भस्म आरती में शामिल हुए। मंदिर प्रबंधन ने उनका किया सम्मान। दिसंबर से इंडिया टूर पर निकलने से पहले बाबा का आशीर्वाद लेने आए हैं।
2 min read
Singer Jubin Nautiyal in Mahakal Temple
महाकाल मंदिर में सिंगर जुबिन नौटियाल (Photo Source- Patrika Input)

Singer Jubin Nautiyal in Mahakal Temple : अपनी आवाज के दम पर लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले फेमल बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल शुक्रवार को भगवान महाकाल के दर्शन और भस्म आरती में शामिल होने मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन पहुंचे। जुबिन ने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान वे शिव भक्ति में लीन नजर आए। बता दें कि, बीती रात वो मुंबई से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे, यहां से सड़क मार्ग के जरिए उज्जैन पहुंचे हैं।

तड़के करीब 4 बजे जुबिन नौटियाल महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां वो नंदी हॉल में बैठकर महाकाल की आरती में सम्मिलित हुए। आरती के दौरान वो बाबा महाकाल की भक्ति में मंत्रमुग्ध दिखाई दिए। आरती के बाद जुबिन ने देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया और अपने होने वाले टूर के लिए महाकाल से प्रार्थना की।

इंदौर से उज्जैन पहुंचे नौटियाल

महाकाल मंदिर में सिंगर जुबिन नौटियाल (Photo Source- Patrika Input)

बीती रात इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे जुबिन नौटियाल ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि, वो महाकाल के बड़े भक्त हैं। करीब दो वर्ष पहले भी वे महाकाल मंदिर में होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए थे। उस दौरान उन्होंने भजन भी सुनाया था। उन्होंने कहा कि, जब भी वे उज्जैन भस्म आरती में शामिल हुए उन्होंने एक अद्भुत और अलौकिक शक्ति को महसूस किया। इस डिवाइन पावर से हमेशा उन्हें सकारात्मकता मिली और में संगीत की दुनिया में आगे बढ़ता रहा।

महाकाल प्रबंधन ने किया सम्मानित

दर्शन के बाद महाकाल मंदिर समिति के सहायक प्रशासक आशीष पलवाडिया ने जुबिन को दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद जुबिन नौटियाल ने महाकाल मंदिर की व्यवस्था और भव्यता की सराहना की। साथ ही, सभी देशवासियों के लिए मंगलकामना भी व्यक्त की।

Updated on:
21 Nov 2025 10:20 am
Published on:
21 Nov 2025 08:43 am