उन्नाव

उन्नाव में रेल पटरी पर मिले शवों की शिनाख्त, कानपुर के रहने वाले पिता-पुत्री

Identification of bodies found on railway tracks: कानपुर-उन्नाव रेल मार्ग पर मिले शवों की पहचान पिता-पुत्री के रूप में हुई है जो कानपुर के रहने वाले थे। घटना के पहले मृतक मायके में रह रही पत्नी के पास गए थे, जहां दोनों के बीच लड़ाई हुई। यहां से अपनी 14 वर्षीय बेटी को लेकर कार […]
less than 1 minute read
Feb 24, 2026
शवों की शिनाख्त, फोटो सोर्स- पत्रिका
फोटो सोर्स- पत्रिका

Identification of bodies found on railway tracks: कानपुर-उन्नाव रेल मार्ग पर मिले शवों की पहचान पिता-पुत्री के रूप में हुई है जो कानपुर के रहने वाले थे। घटना के पहले मृतक मायके में रह रही पत्नी के पास गए थे, जहां दोनों के बीच लड़ाई हुई। यहां से अपनी 14 वर्षीय बेटी को लेकर कार से उन्नाव रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे। दोनों के क्षत-विक्षत शव रेल पटरी पर मिले। घटना की जानकारी मिलते ही थाने पहुंची पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। घटना गंगा घाट थाना क्षेत्र की है।

गेटमैन ने उच्चाधिकारियों को दी जानकारी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के गंगा घाट और मगरवारा रेलवे स्टेशन के बीच स्थित सहजनी क्रॉसिंग में कानपुर कल्याणपुर निवासी विकास गुप्ता और उनकी 14 वर्षीय बेटी की मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई थी। गेटमैन से मिली जानकारी के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी और स्थानीय थाना पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हो रहा है इंतजार

घटना के समय शवों की शिनाख्त नहीं हुई थी। बाद में दोनों शवों की शिनाख्त हुई। इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। बताया गया कि विकास गुप्ता का अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया था जो अपने मायके में रह रही थी। बीते सोमवार को मायके में विकास गुप्ता और डाली के बीच लड़ाई हुई। पुलिस के अनुसार लड़ाई के बाद विकास गुप्ता अपनी बेटी वेदिका को लेकर कार से सहजनी क्रॉसिंग पहुंचे थे। दोनों का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे पटरी पर मिला। गंगा घाट थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ‌

Updated on:
24 Feb 2026 05:34 pm
Published on:
24 Feb 2026 05:34 pm