उन्नाव

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ प्रदेश सचिव का बड़ा बयान, बोले- अभी और खुशियां मिलेंगी

UP Prathmik Shiksha Mitra Sangh happy: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत करते हुए शिक्षामित्र से कहा है कि आने वाले दिनों में आपकी झोली में बहुत सारी खुशियां आने वाली हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Feb 2026, 9:18 PM IST
बैठक को संबोधित करते सचिव व जिला अध्यक्ष सुधाकर तिवारी, फोटो सोर्स- शिक्षा मित्र संघ
फोटो सोर्स- शिक्षा मित्र संघ

Increase in honorarium of UP Prathmik Shiksha Mitra: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश सचिव सुधाकर तिवारी ने मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में घोषणा करके उन लोगों को बड़ी खुशी दी है। अब उन लोगों का मानदेय 18 हजार रुपए कर दिया गया है। मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनकी मांगों पर भी गौर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 12 महीने और 62 साल की मांग भी पूरी की जाए। जिससे कि भविष्य सुरक्षित हो जाए।


मुख्यमंत्री की घोषणा से खुशी की लहर

उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश सचिव, जिलाध्यक्ष सुधाकर तिवारी ने मुख्यमंत्री कि घोषणा का स्वागत किया है। आज मुख्यमंत्री ने विधानसभा में घोषणा की कि शिक्षामित्र का मानदेय 18 हजार रुपए और अनुदेशकों का मानदेय 17 हजार रुपए किया जाएगा। शिक्षामित्र और अनुदेशकों की काफी लंबे समय से मांग चली आ रही थी कि उन लोगों का मानदेय बढ़ाया जाए। जिस पर आज मुख्यमंत्री ने अपनी मुहर लगा दी है।


क्या कहते हैं सुधाकर तिवारी?

मुख्यमंत्री की घोषणा का उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश सचिव और उन्नाव जिलाध्यक्ष सुधाकर तिवारी ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि संगठन की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। संगठन के प्रयासों के कारण वास्तविक जीत और खुशी मिली है। संगठन पर विश्वास जताने के लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया और बताया कि संगठन अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले दिनों में आपकी झोली में और बहुत सारी खुशियां आने वाली हैं।

Updated on:
20 Feb 2026, 9:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All