यूपी न्यूज

Ram Mandir Donation Scam: चंपत राय और अनिल मिश्रा ने ट्रस्ट को निजी कंपनी की तरह चलाया, अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में भड़के महंत धर्म दास

Mahant Dharam Das: अयोध्या मामले के पूर्व वादी महंत धर्म दास का कहना है कि राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपियों को भगवान राम सज़ा देंगे, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने ट्रस्ट के साथ अपनी निजी कंपनी जैसा व्यवहार किया।
2 min read
Champat Rai Anil Mishra
चंपत राय और अनिल मिश्रा

Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या मामले के पूर्व पक्षकार महंत धर्म दास ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए महंत धर्म दास ने कहा कि दोनों आरोपियों ने ट्रस्ट के साथ निजी कंपनी जैसा व्यवहार किया और राम मंदिर के नाम पर आए चंदे में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की हैं। उन्होंने आक्रोश में कहा कि सभी को पता है कि इन लोगों ने जमकर लूट मचाई है। कागजी लिखा-पढ़ी में धोखाधड़ी (420) की गई, करोड़ों रुपये इधर-उधर किए गए और जमीन की खरीद-फरोख्त में भारी हेराफेरी हुई है।

महंत ने अनिल मिश्रा पर विशेष निशाना साधते हुए सवाल किया, आज उनके पास बड़ी-बड़ी कोठियां, कई व्यापार और हवाई जहाज कहां से आ गए? राम मंदिर के चंदे से यह संपत्ति कैसे बनी?

'चंपत राय और अनिल मिश्रा के कारनामों की SIT जांच हो'

उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की विशेष जांच दल (SIT) से जांच कराई जाए। महंत धर्म दास ने चेतावनी देते हुए कहा कि भले ही ये लोग अभी बच रहे हों, लेकिन एक दिन कानून के शिकंजे में जरूर फंसेंगे। उन्होंने कहा, राम मंदिर के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों को भगवान श्री राम खुद सजा देंगे।

दो आरोपियों को 14 घंटे की पुलिस रिमांड में भेजा

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कोर्ट ने आरोपी रामाशंकर मिश्रा और सुभाष चंद्र श्रीवास्तव को पुलिस की मांगी गई सात दिन की रिमांड के बजाय मात्र 14 घंटे की रिमांड दी है। अयोध्या पुलिस के सूत्रों के अनुसार, इससे पहले चार अन्य आरोपियों से पूछताछ में दो गाड़ियां, सोना, नकदी और निवेश संबंधी महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए थे।

सुप्रीम कोर्ट में मामला

इस बीच, सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर ट्रस्ट को नोटिस जारी कर SIT जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। इस पर कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सर्वोच्च अदालत ने दान में चोरी के मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि अब कई पहलू सामने आ रहे हैं और कुछ लोगों ने जमीन अधिग्रहण के जरिए करोड़ों रुपये का अनुचित फायदा उठाया है।

महंत धर्म दास का यह बयान राम मंदिर ट्रस्ट की वित्तीय लेन-देन को लेकर उठे सवालों के बीच आया है। ट्रस्ट की ओर से अभी तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। पूरा मामला राम भक्तों और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Updated on:
15 Jul 2026 07:11 am
Published on:
14 Jul 2026 10:00 pm
Also Read
View All
Kaushambi Firecracker Factory Blast: मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और गोदाम पर चला बुलडोजर! कौशांबी हादसे पर CM योगी का बड़ा फैसला

‘राम मंदिर को दिया 4 करोड़ का चेक, खाते में निकले सिर्फ 3 रुपये!’ अयोध्या में महिला की करतूत पर बैंक का बड़ा एक्शन

उन्नाव में रक्षाबंधन में अनुमति से ज्यादा भीड़ इकट्ठा, डीएम एसडीएम को हटाया, भेजे गए धर्मेंद्र कुमार सिंह

IAS Divya Mittal: ‘धूप ही तो है, पिघल थोड़े जाएंगे’, IAS दिव्या मित्तल के वो तेवर, देवरिया में आज भी याद करते हैं लोग

‘छोटे-छोटे भाई और मम्मी-पापा थे’ धमाके के बाद अपनों को तलाशता रहा मासूम, प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में 3 की मौत