लखनऊ

Mustard Oil Rate Today (8th January 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल भाव पहुंचे न्यूनतम स्तर पर, जानें आज के रेट

Mustard oil Rate Today (8th January 2022) : नए साल की शुरुआत से ही सरसों के तेल में गिरावट का दौर जारी है। पिछले साल की तुलना में सरसों के तेल भाव की बात करें तो 8 जनवरी 2022 को सरसों का तेल अब तक के निम्न स्तर पर पहुंचकर 154 रुपयेे प्रति लीटर पर खुला है। जबकि साल 2021 में अधिकतम सरसों के तेल के रेट 200 तक पहुंच गया था।

2 min read
Jan 08, 2022

Mustard oil Rate Today (8thJanuary 2022) : उत्तर प्रदेश के बाजार में सरसों के तेल के भाव में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल की तुलना में सरसों के तेल भाव की बात करें तो 8 जनवरी 2022 को सरसों का तेल अब तक के निम्न स्तर पर पहुंचकर 154 रुपयेे प्रति लीटर पर खुला है। जबकि साल 2021 में अधिकतम सरसों के तेल के रेट 200 तक पहुंच गया था। वहीं, दिसंबर 2021 की बात की जाए तो सरसों का तेल 175 रुपये के आसपास ही दर्ज किया गया। हालांकि एक जनवरी 2022 से शुरू हुआ गिरावट का दौर अभी तक जारी है। करीब 50 रुपये की गिरावट के साथ सरसों का तेल 154 रुपये तक पहुंच गया है। तेल के दाम घटने से बाजार में एक बार फिर रौनक लौट आई है, जिससे निवेशकों ने बड़ी राहत की सांस ली है।

Mustard Oil Price Mustard Oil Price Today (8th January 2022) : बाजार के जानकारों का मानना है कि जल्द ही सरसों के तेल के भाव अपने पुराने भाव 100 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच सकते हैं। गौरतलब हो कि 2021 में कोरोना महामारी के दौरान सरसों के तेल में बेतहाशा बढ़ोतरी दर्ज की गई थी और सरसों के तेल के भाव उत्तर प्रदेश में 200 रुपये तक जा पहुंचे थे। बाजार विशेषज्ञ कह रहे हैं कि वह बढ़ोतरी बिचौलियों और जमाखोरों के कारण हुई थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने वाला है। क्योंकि इस बार सरसोंं की भरपूर पैैदावार के हुई है।

उत्तर प्रदेश के शहरों में सरसों के तेल के सर्वाधिक भाव की बात करेें तो गाजियाबाद में 8 जनवरी को सरसों का तेल 171 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि 7 जनवरी को यूपी के गाेंडा जिले में सर्वाधिक सरसों के तेल के भाव 181 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 6 जनवरी को गाजियाबाद में ही सरसों का तेल 171 रुपये था। इसी तरह 5 जनवरी को गाेंंडा में सरसों का तेल 181 रुपये, 4 जनवरी को गोंडा में ही 182.50 रुपये, शाहजहांपुर में 3 जनवरी को 150 रुपये, 2 जनवरी गाेंडा में 182 रुपये और गोंडा में ही 1 जनवरी को 182.50 रुपये पर बंद हुए थे।

8 जनवरी को यूपी में न्यूनतम सरसों के तेल के भाव की बात करें तो कासगंज जिले में रिकॉर्डतोड़ गिरावट के साथ सरसों का तेल 138 रुपये प्रति लीटर पर खुलाा है। जबकि कासगंज में ही 7 जनवरी को सबसे कम रेट 140 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 6 जनवरी को शाहजहांपुर में सरसों का तेल 151 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह 5 जनवरी को कासगंज में 140 रुपये, 4 जनवरी को हाथरस में 143 रुपये, 3 जनवरी को एटा में 145 रुपये, 2 जनवरी को अलीगढ़ में 145.50 रुपये और 1 जनवरी 2022 को हाथरस और मैनपुरी में 144 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया था।

Published on:
08 Jan 2022 08:26 am
Also Read
View All