scriptMustard Oil Rate Today (6th January 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में आई तगड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा भाव | Mustard Oil Rate Today in Uttar Pradesh Mustard Oil Price Today in UP | Patrika News

Mustard Oil Rate Today (6th January 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में आई तगड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा भाव

locationलखनऊPublished: Jan 06, 2022 08:23:16 am

Submitted by:

lokesh verma

Mustard oil Rate Today (6th January 2022) : पिछले साल की तुलना में सरसों के तेल के दाम में भारी गिरावट देखन को मिल रही है। 2021 में जहां सरसों के तेल के भाव अपने उच्चतम रेट 200 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए थे। वहीं, नए साल 2022 के छठे दिन सरसों के तेल के रेट 164 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। इस तरह सरसों का तेल 36 रुपये तक सस्ता हो गया है।

mustard-oil-rate-today-in-uttar-pradesh-mustard-oil-price-today-in-up.jpg
Mustard oil Rate Today (6thJanuary 2022) : उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में सरसों के तेल भाव काफी ऊपर-नीचे हो रहा है। पिछले साल की तुलना में सरसों के तेल के दाम में भारी गिरावट देखन को मिल रही है। 2021 में जहां सरसों के तेल के भाव अपने उच्चतम रेट 200 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए थे। वहीं, नए साल 2022 के छठे दिन सरसों के तेल के रेट 164 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। इस तरह सरसों का तेल 36 रुपये तक सस्ता हो गया है। इससे निवेशकों ने राहत की सांस ली है। वायदा बाजार विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में जनवरी में सरसों के तेल भाव अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है। उनका दावा है कि आगामी दिनों में सरसों के तेल के भाव 100 रुपये प्रति लीटर यानी अपने पुराने रेट तक पहुंच सकते हैं।
Mustard Oil Price Mustard Oil Price Today (6th January 2022) : बता दें कि कृषि विभाग के अधिकारियों ने पहले से ही सरसों के तेल के भाव में गिरावट होने का अनुमान जताया था। उनका तर्क था कि 2021 में जिस तरह से उत्तर प्रदेश में सरसों की पैदावार हुई है, ठीक उसी तरह से सरसों के तेल के भाव भी गिरने तय है। क्योंकि यह पहली बार हुआ है, जब यूपी में सरसों की पैदावार करीबन दोगुनी हुई है। वहीं बाजार विशेषज्ञों का भी दावा है कि आने वाले दिनों में सरसों के तेल के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिलगी। उनका कहना है कि जनवरी के बाद सरसों का तेल रेट अपने न्यूनतम स्तर तक पहुंच सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Mustard Oil Rate Today : सरसों तेल एक बार फिर हुआ महंगा, जानें आज के भाव

Mustard Oil Rate की बात करें तो यूपी के विभिन्न शहरों में सरसों के तेल के भाव का अंतर अब ज्यादा नहीं है। 6 जनवरी को जहां गाजियाबाद में सरसों का तेल अपने अधिकतम स्तर 171 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। वहीं 5 जनवरी 2022 को गाेंंडा में सरसों का तेल 181 रुपये था। जबकि गोंडा में ही 4 जनवरी को सरसों का तेल 182.50 रुपये दर्ज किया गया था। इसी तरह शाहजहांपुर में 3 जनवरी को 150 रुपये, 2 जनवरी गाेंडा में 182 रुपये, गोंडा में 1 जनवरी को 182.50 रुपये तो पिछले साल 31 दिसंबर 2021 को अंतिम दिन गाजियाबाद में 171 रुपये पर ही बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें- Mustard Oil Rate : नए साल के दूसरे दिन भी बढ़े सरसों तेल के भाव, जानें आज के रेट

Mustard Oil Rate के न्यूनतम स्तर की बात की जाए तो उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों के वायदा बाजार में सरसों का तेल 150 रुपये प्रति लीटर के आसपास चल रहा है। 6 जनवरी को जहां शाहजहांपुर में सरसों का तेल 151 रुपये पर खुला है। वहीं पांच जनवरी को सबसे कम सरसों के तेल के रेट कासगंज में 140 रुपये था। जबकि 4 जनवरी को हाथरस में 143 रुपये था। इसी प्रकार 3 जनवरी को एटा में 145 रुपये, 2 जनवरी को अलीगढ़ में 145.50 रुपये, 1 जनवरी को हाथरस और मैनपुरी में 144 रुपये तो साल 2021 के अंतिम दिन 31 दिसंबर को अलीगढ़ में 145 रुपये प्रति लीटर था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो