वाराणसी

75 साल तक पुलिस का साथ निभाने वाली 3 नॉट 3 राइफल की हुई विदाई

गणतंत्र दिवस पर सम्मान के साथ किया गया रिटायर, पुलिस के हर ऑपरेशन में राइफल ने निभाया था साथ

2 min read
Jan 26, 2020
303 rifle
303 rifle

वाराणसी. पुलिस की पहचान माने जाने वाली 3 नॉट 3 राइफल को गणतंत्र दिवस के दिन सम्मान के साथ विदाई दी गयी। पुलिसकर्मियों ने 75 साल तक इस राफल का उपयोग किया था। पुलिस को इस बंदूक पर बहुत भरोसा था। पुलिसकर्मियों ने इसी असलहे के साथ खूंखार डकैत, माफिया से लेकर आतंकवादियों का मुकाबला किया था। राइफल को रिटायर करते समय समस पुलिसकर्मी भी भावुक हो गये थे।
यह भी पढ़े:-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने मंडलीय कार्यालय पर फहराया तिरंगा

बनारस के पुलिस लाइन में सम्मान के साथ इन राइफलों को विदाई दी गयी है। पुलिसकर्मियों को अब 3 नॉट 3 की जगह भारत में बनी इंसास राइफल मिल रही है, जो अत्याधुनिक होने के साथ सुविधाजनक भी है। पुलिस लाइन में एडीजी जोन बृजभूषण ने कहा कि हम लोगों की सेवा में आने से पहले ही यह बंदूक विभाग में थी बहुत ही भरोसेमंद वैपन है। 3 नॉट 3 के मदद से हमारे जवानों ने बहुत सफलता पायी है। कई गंैग का सफाया किया। कई आतंकवादियों से इसी बंदूक से लड़ाई लड़े। हम इस बंदूक को कभी भूल नहीं सकते हैं। पुलिस में तेजी से अत्याधुनिक हथियारों को शामिल किया जा रहा है। यह समय की मांग है। इसके बाद ही पुलिसकर्मी अपनी इस बंदूक को कभी भूल नहीं पायेंगे। विभाग के लोग इतने समय से उपयोग कर रहे थे कि उससे मोह हो चुका है। यह ऐसा हथियार था जिससे कई लोगों की जान बचायी गयी। कानून व्यवस्था कायम रखने में इस बंदूक की महत्वपूर्ण भूमिका थी। कई खुंखार डकैतों का सफाया इसी हथियार से हुआ था
यह भी पढ़े:-पिकअप में फंसी बाइक सवार की शर्ट, रेलिंग तोड़ कर वरुणा नदी में दोनों वाहन गिरने से तीन की मौत

ब्रिटिश आर्मी ने सबसे पहले किया था इस राइफल का उपयोग
ब्रिटिश आर्मी ने सबसे पहले 3 नॉट 3 राइफल का उपयोग किया था। प्रथम विश्व युद्ध में इस राइफल ने पहली बार दुनिया को अपनी ताकत दिखायी थी। प्रथम विश्व युद्ध के बाद अंग्रेजों ने भारत में इस राइफल को लाया था। 1945 से पुलिस इस राइफल का उपयोग कर रही है। इतने दशक बीत जाने के बाद भी इस राइफल ने पुलिसकर्मियों को पूरा साथ दिया था लेकिन अब 3 नॉट 3 को रिटायर कर दिया गया है, जिससे यह बंदूक इतिहास बन गयी है।
यह भी पढ़े:-फर्जी दरोगा बन करते थे ट्रक से अवैध वसूली, असली पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

Published on:
26 Jan 2020 04:28 pm
Also Read
View All
वाराणसी में ढहाई गई 200 साल पुरानी मस्जिद, मलबा भी रातों रात गायब, एक हजार पुलिसकर्मी रहे तैनात

काशी में चौकाने वाला आंकड़ा, पानी में डूबने से हुईं सबसे ज्यादा मौतें, लोगों की जान बचाने की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन

गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड के आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम, परिवार बोला- नहीं होगा एनकाउंटर तो हमारी जान को भी खतरा

दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस पर थाने में पीड़िता पर दबाव बनाने की कोशिश, आज मजिस्ट्रेट के सामने होंगे बयान

वाराणसी कोर्ट का फैसला: चोरी के आरोपी की पुलिस कस्टडी में हुई थी मौत, 29 साल बाद 2 रिटायर्ड दारोगा और डॉक्टर को मिली सजा