वाराणसी

Akanksha Dubey Suicide: समर सिंह के खिलाफ पुलिस ने लिया एक्शन, अब नहीं भाग पाएगा विदेश

Akanksha Dubey Suicide: आकांक्षा दुबे कथित आत्महत्या मामले में पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

less than 1 minute read
Mar 31, 2023
Akanksha Dubey Suicide
आकांक्षा दुबे के साथ गायक समर सिंह

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के कथित आत्महत्या मामले में पुलिस ने भोजपुरी के फेसम गायक समर सिंह के खिलाफ एक्शन लिया है। पुलिस ने सिंगर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। वहीं वाराणसी पुलिस की कई टीमें और अपराध शाखा समर सिंह के संभावित ठिकानों उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में लगतार दबिश दे रही है। लेकिन गायक का पता नहीं चल पा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि समर सिंह और उसका भाई विदेश भागने की फिराक में है।

होटल का पहला CCTV वीडियो आया सामने
आपको बता दें कि शुक्रवार को आकांक्षा दुबे के मौत वाली रात का पहला CCTV वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक्ट्रेस किसी शख्स से साथ नजर आ रही हैं। अभिनेत्री शख्स के साथ सीढ़ियों पर चढ़ती दिखाई दे रही हैं।

मधु दुबे ने समर पर लगाए कई गंभीर आरोप
अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने सिंगर समर सिंह पर आकांक्षा से म्यूजिक एल्बम करवाकर पैसे न देने और किसी दूसरे के साथ काम न करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पैसा मांगने पर मारने पीटने का भी आरोप लगाए हैं। साथ ही उसके भाई संजय सिंह पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस दोनों भाइयों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।

Published on:
31 Mar 2023 09:47 pm
Also Read
View All
वाराणसी में ढहाई गई 200 साल पुरानी मस्जिद, मलबा भी रातों रात गायब, एक हजार पुलिसकर्मी रहे तैनात

काशी में चौकाने वाला आंकड़ा, पानी में डूबने से हुईं सबसे ज्यादा मौतें, लोगों की जान बचाने की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन

गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड के आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम, परिवार बोला- नहीं होगा एनकाउंटर तो हमारी जान को भी खतरा

दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस पर थाने में पीड़िता पर दबाव बनाने की कोशिश, आज मजिस्ट्रेट के सामने होंगे बयान

वाराणसी कोर्ट का फैसला: चोरी के आरोपी की पुलिस कस्टडी में हुई थी मौत, 29 साल बाद 2 रिटायर्ड दारोगा और डॉक्टर को मिली सजा