वाराणसी

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे काशी, बाबा कालभैरव का लिया आशीर्वाद, विश्वनाथ धाम में टेका मत्था

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज यानी सोमवार को काशी पहुंचे। उन्होंने बाबा काल भैरव का दर्शन- पूजन किया। इसके बाद काशी विश्वनाथ धाम में मत्था टेका और पीएम मोदी के साथ पार्टी की जीत के लिए प्रार्थना की।
2 min read
May 27, 2024
BJP President JP Nadda took blessings of Baba Kalbhairav and Vishwanath Dham

लोकसभा चुनाव के बीच विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से लगातार जीत के दावे किए जा रहे हैं। किसी का दावा है कि वो 400 पार करेगा, तो किसी का दावा है कि उसे सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता, लेकिन अब सत्ता की चाबी सौंपनी किसे है, इसकी तस्वीर चार जून को स्पष्ट हो जाएगी। इसी बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को काशी पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा काल भैरव का दर्शन- पूजन किया। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम में मत्था टेका। उन्होंने बीजेपी की जीत का आशीर्वाद मांगा।

15 दिनों में चौथी बार काशी पहुंचे हैं जेपी नड्डा

इसके बाद वे मारवाड़ी समाज भवन में प्रबुद्धजनों के साथ बैठक करेंगे। जेपी नड्डा पिछले 15 दिनों में चार बार बनारस आकर चुनाव प्रचार की समीक्षा कर चुके हैं। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए देशभर में 300 से भी अधिक भाजपा पदाधिकारी चुनावी ड्यूटी पर लगे हुए हैं।

पीएम मोदी ने काशीवासियों को लिखी थी चिट्ठी

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशीवासियों को चिट्ठी लिखी थी। चिट्ठी में उन्होंने सभी लोगों से चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की थी। उन्होंने अपने पत्र में कहा था कि काशी के लोगों के प्यार ने मुझे पक्का बनारसी बना दिया है। आप लोगों का प्यार मुझे हमेशा आपके बीच में ले आता है। काशी आकर मुझे ऐसा लगता है कि मैं अपने परिवार के बीच आया हूं। आप लोगों ने मुझे अपने जैसा प्यार दिया है।

पीएम मोदी ने अपनी चिट्ठी में लिखा था कि यहां एक जून को मतदान है। आप लोगों के आत्मीय प्रेम ने मुझे बनारसी बना दिया है। आप सबसे निवेदन है कि एक जून को एक- एक वोट बीजेपी के पक्ष में जाए। आपके वोट की ताकत से ही देश के भविष्य का निर्माण होगा। गत 10 सालों में मैंने काशी के विकास के लिए जो- जो संकल्प लिए थे, उसे पूरा किया है, क्योंकि आप लोगों की समृद्धि ही मेरा मूल कर्तव्य है।

Also Read
View All
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता गिरफ्तार, काशी विद्यापीठ में भी छात्रों का हल्ला बोल

बनारस: अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद BHU गेट पर SP का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को घसीट कर ले गई पुलिस

सावन में 180 CCTV कैमरों से वाराणसी रेलवे स्टेशन पर होगी निगरानी: नॉन-वेज रहेगा प्रतिबंधित, स्पेशल ट्रेन की भी व्यवस्था

8 साल के रिश्ते का दर्दनाक अंत! प्रेमिका ने ठुकराया तो युवक ने घर के बाहर खुद को लगा ली आग, वीडियो बनाती रही युवती

वाराणसी में पकड़ा गया अफगानिस्तान का अब्दुल रहमान, मुंबई से बनवाया था फर्जी भारतीय पासपोर्ट