वाराणसी

सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार की इन दो विभागों ने करायी है किरकिरी, अखिलेश यादव को मिला बड़ा मौका

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को उठाना पड़ सकता है नुकसान, आसान नहीं होगा विभागों को सुधारना
2 min read
• •
Updated: 21 Feb 2019, 12:42 PM IST
CM Yogi Adityanath and Akhilesh Yadav
CM Yogi Adityanath and Akhilesh Yadav

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार की सबसे अधिक किरकिरी इन दो विभागों ने करायी है। सपा सरकार के तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव के समय बीजेपी इन्ही विभागों को लेकर हमला बोलती थी लेकिन अब कहानी बदल चुकी है। यूपी में बीजेपी की सरकार है और यह दो विभाग से पार्टी को सबसे अधिक नुकसान हो रहा है, जिसके चलते लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
यह भी पढ़े:-क्षत्रिय बाहुबली राजा भैया देंगे सीएम योगी आदित्यनाथ को चुनौती या फिर करेंगे सरेंडर, होगा बड़ा खुलासा

बीजेपी के लिए जेल व आबकारी विभाग परेशानी का सबब बन चुका है। सबसे अधिक स्थिति आबकारी विभाग की है। कुशीनगर में जहरीली शराब से हुई मौत के बाद बीजेपी बैकफुट पर आ चुकी है। यूपी में बीजेपी सरकार बनते ही आबकारी नीति में बदलाव किया गया था। यहां तक की अवैध शराब के कारोबार को खत्म करने के लिए नया होलोग्राम लाया गया था लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत ने सरकार की सारी योजना को फेल कर दिया है। बनारस में फर्जी होलोग्राम लगा कर सरकारी ठेकों पर नकली शराब बेची जा रही है। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस खुलासे में बड़ी बात यह सामने आयी थी कि कागज में आबकारी विभाग नियमित दुकानों की चेकिंग करता है लेकिन कभी नकली शराब नहीं मिली। साफ हो जाता है कि अधिकारी या तो इस कारोबार को बंद करने की इच्छाशक्ति नहीं रखते हैं या फिर उनकी कार्यप्रणाली ऐसी है कि उन्हें नकली शराब नहीं मिलती है। चुनाव में शराब की खपत बढ़ जाती है यदि नकली व जहरीली शराब के करोबार पर रोक नहीं लगायी गयी तो बीजेपी को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव ने सैकड़ों समर्थकों के साथ इस दिग्गज नेता को सपा में किया शामिल

जेल विभाग ने भी सरकार को समय-समय पर दिखाया आइना
जेल विभाग ने भी यूपी सरकार को समय-समय पर आइना दिखाया है। सीएम योगी आदित्यनाथ की पुलिस लगातार अपराधियों के साथ एनकाउंटर करके उन्हें जेल भेज रही है और जेल से यह अपराधी अपनी सत्ता चलाने में जुटे हैं। मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या इसका बड़ा प्रमाण था कि जेल में बड़ा खेल हो रहा है। इसके बाद आये दिन जेल से अपराधियों को पार्टी मनाते या फिर फेसबुक से फोटा अपलोड करने का वीडियो वायरल होता रहता है। बाहुबली अतीक अहमद ने फिल्मों की तरह जेल में ही दो प्रॉपर्टी डीलर को बुला कर जमकर पिटाई की थी यह आरोप लगने के बाद बाहुबली की जेल बदली गयी। सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार में इन दो विभागों की व्यवस्था नहीं सुधर पायी है जबकि बीजेपी हमेशा ही बसपा सुप्रीमो मायावती व अखिलेश यादव के कार्यकाल में इन दो विभागों की कार्यप्रणाली पर आवाज उठाती रहती थी और जब सरकार में बीजेपी आयी तो खुद ही व्यवस्था बदलने में फेल होने लगी है।
यह भी पढ़े:-सरकारी ठेके पर फर्जी होलोग्राम लगा कर बेची जा रही नकली शराब, देखे फैक्ट्री का लाइव वीडियो

Published on: