वाराणसी

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा खेल, रुम खुलते ही आपत्तिजनक हाल में मिले लड़का-लड़की

यूपी के वाराणसी में पुलिस ने मकबूल आलम रोड स्थित स्पा सेंटर पर छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पड़ोसियों की शिकायत पर हुई कार्रवाई में कई आपत्तिजनक सामान मिले।

2 min read
Jan 15, 2026
छापे में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए Source- Patrika

Varanasi Crime News: यूपी के वाराणसी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पति-पत्नी मिलकर अपने ही घर में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चला रहे थे। पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान मौके से युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले और कई संदिग्ध सामान भी बरामद किए गए।

ये भी पढ़ें

हर रात मेरा सगा भाई… बंद कमरे में लड़की के साथ हो रहा था गंदा काम, मां भी दे रही थी साथ

कैंट इलाके में चला रहे थे अवैध धंधा

यह स्पा सेंटर कैंट थाना क्षेत्र के मकबूल आलम रोड पर स्थित था। हैरानी की बात यह है कि यह जगह पुलिस अफसरों की कॉलोनी के पास होने के बावजूद लंबे समय तक किसी की नजर में नहीं आई। पुलिस को पड़ोसियों से मिली सूचना के बाद छापा मारा गया, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। एसीपी कैंट नितिन तनेजा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। छापेमारी के दौरान- एक कमरे में दो युवक और एक युवती आपत्तिजनक स्थिति में मिले। दो कमरों के दरवाजे बंद थे, जिन्हें पुलिस ने तोड़ा अंदर से शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। पुलिस ने स्पा सेंटर की मालकिन समेत 2 महिलाएं और 2 पुरुष को गिरफ्तार किया। वहीं, मुख्य आरोपी महिला का पति मौके से फरार हो गया।

5 मंजिला मकान में चलता था स्पा सेंटर

पुलिस जांच में सामने आया कि आजाद नगर कॉलोनी निवासी समीर सिद्दीकी (32) अपने 5 मंजिला मकान में स्पा सेंटर चलाता था। शुरुआत में इसे सामान्य स्पा के रूप में खोला गया, लेकिन बाद में धीरे-धीरे इसे देह व्यापार का अड्डा बना दिया गया। इस पूरे धंधे में उसकी पत्नी तरन्नुम (30) भी शामिल थी।

बोर्ड लगाकर छुपाया गया सच

आरोपियों ने बाहर “एसके इंटरप्राइजेज” नाम का बोर्ड लगा रखा था, ताकि किसी को शक न हो। स्पा सेंटर की आड़ में यहां रोज बड़ी संख्या में युवक-युवतियां आते-जाते थे, लेकिन आसपास रहने वालों को लंबे समय तक इसकी भनक नहीं लगी।

दो साल से चल रहा था रैकेट

पुलिस के मुताबिक, यह अवैध धंधा करीब दो साल से चल रहा था। मकान के एक हिस्से में किरायेदार भी रहते थे। समीर सिद्दीकी के तीन बच्चे हैं। दो बेटियां (17 और 10 साल) और एक बेटा (8 साल)। इस बात ने भी लोगों को हैरान कर दिया कि परिवार और बच्चों की मौजूदगी के बावजूद यह कारोबार चलता रहा।

पड़ोसियों की सूचना से हुआ खुलासा

एसीपी नितिन तनेजा ने बताया कि पड़ोसियों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पूरी योजना बनाकर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान समीर सिद्दीकी भाग निकला, जबकि उसकी पत्नी तरन्नुम को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ जारी, पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिला और पकड़े गए युवक-युवती से पूछताछ जारी है। सभी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Updated on:
15 Jan 2026 02:52 pm
Published on:
15 Jan 2026 02:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर