वाराणसी

गंगा यात्रा के लिए लगायी गयी थी NDRF की पांच टीम व 200 से अधिक रेस्कुएर्स

सभी जगहों पर टीम के सदस्यों ने निभायी अपनी भूमिका, जानिए क्या है कहानी
less than 1 minute read
• •
Jan 31, 2020
NDRF
NDRF

वाराणसी. बीजेपी की गंगा यात्रा का कानपुर में समापन हो गया है। यात्रा के दौरान किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई। यात्रा के लिए एनडीआरएफ की पांच टीम के 200 से अधिक रेस्कुएर्स लगाये गये थे। जवानों ने सभी जगहों पर अपनी भूमिका के दमदारी से निभायी।
यह भी पढ़े:-बुलेट ट्रेन से जुड़े यह दो शहर तो पर्यटन उद्योग को होगा सबसे अधिक फायदा

बीजेपी की गंगा यात्रा 27 से 31 जनवरी तक चली थी। दो तरफ से यात्रा निकाली गयी थी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर व राज्यपाल आंनदी बेन पटेल ने बलिया से गंगा यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था। एक हजार अधिक किलोमीटर तक यात्रा चली थी। गंगा में यात्रा के दौरान बीजेपी नेताओं के साथ एनडीआरएफ की टीम सक्रिय रही। टीम ने पश्चिमी क्षेत्र के बिजनौर, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, कासगंज, कन्नौज, हरदोई व कानपुर जबकि पूर्वी क्षेत्र के बलिया, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, फतेहपुर, उन्नाव व कानपुर में अपनी सहभागिता दर्ज करायी। यात्रा के समापन पर एनडीआरएफ ने लोगों को गंगा स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक करने के लिए प्रदर्शनी भी लगायी थी। समापन समारोह में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह चौहान, सीएम योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री डा.महेन्द्र नाथ पांडेय, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या आदि वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े:-वसंत पंचमी पर काशी विश्वनाथ का हुआ तिलकोत्सव, गेस्ट हाउस में पूरी की गयी रस्म

प्राकृतिक आपदा से लेकर कुंभ तक में एनडीआरएफ ने साबित की अपनी उपयोगिता
प्राकृतिक आपदा हो या फिर प्रयागराज में पिछले साल लगाया गया कुंभ। सभी जगहों पर एनडीआरएफ ने अपनी उपयोगित साबित की। कुंभ में करोड़ लोगों के संगम स्नान के दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। यह भी एनडीआरफ की मेहनत का परिणाम था।
यह भी पढ़े:-पब्लिक प्रॉपर्टी में लगाये हैं प्रचार पोस्टर व बैनर तो नगर निगम करेगा कार्रवाई

Updated on:
31 Jan 2020 05:01 pm
Published on:
31 Jan 2020 05:01 pm