
Bullet Train
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस से नई दिल्ली के बीच बुलेट ट्रेन चलाने की कवायद फिर शुरू की गयी है। काफी समय से इस रूट पर बुलेट ट्रेन चलाने की मांग हो रही है। सबसे बड़ी बात है कि प्रस्तावित रूट में बनारस से आगरा होते हुए नई दिल्ली तक बुलेट ट्रेन चलाने की बात कही गयी है यदि ऐसा होता है तो सबसे अधिक फायदा पर्यटन उद्योग को मिलेगा।
यह भी पढ़े:-पब्लिक प्रॉपर्टी में लगाये हैं प्रचार पोस्टर व बैनर तो नगर निगम करेगा कार्रवाई
यूपी में सबसे अधिक पर्यटक आगरा व बनारस में आते हैं लेकिन दोनों ही जगहों के लिए ट्रेन संचालन आरामदायक नहीं है जिसके चलते बाहर से आने वाले पर्यटकों को सबसे अधिक परेशानी होती है। ऐसे में इस रूट पर बुलेट ट्रेन चलाने से तीन घंटे में ही आगरा से बनारस आना-जाना संभव हो पायेगा। पर्यटन से जुड़े लोग इस रूट पर बुलेट ट्रेन चलाने की योजना से काफी खुश है। अभी योजना को लेकर बहुत काम बाकी है लेकिन उनका मानना है कि योजना धरातल पर उतरी तो प्रदेश की आर्थिक स्थिति को बहुत फायदा होगा।
यह भी पढ़े:-वसंत पंचमी पर काशी विश्वनाथ का हुआ तिलकोत्सव, गेस्ट हाउस में पूरी की गयी रस्म
स्पेन की कंपनी ने किया था दिल्ली से वाराणसी रूट पर बुलेट ट्रेन चलाने का सर्वे
देश की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद चलाने पर काम चल रहा है उसी समय बनारस से नई दिल्ली के बीच बुलेट ट्रेन चलाने पर चर्चा हुई थी। वर्ष २०१८ में स्पेन की कंपनी टिप्सा आईसीटी ने बनारस से नई दिल्ली रूट का सर्वे करके अपनी रिपोर्ट रेलवे को सौपी थी। जिस पर कोई निर्णय नहीं हुआ था लेकिन अब जिस नये रूट पर ट्रेन चलाने की बात हो रही है वह बनारस से आगरा होते हुए नई दिल्ली के लिए है ऐसे में रेलवे को फिर से नये रूट की डीपीआर बनानी होगी। वर्तमान समय की बात की जाये तो भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है इसलिए बजट में इस रूट पर भारी भरकम बजट वाली बुलेट ट्रेन की सौगात मिलने की संभावना कम दिख रही है।
यह भी पढ़े:-न्यायालय परिसर के भवन से युवा अधिवक्ता ने छत से कूद कर दी जान
Published on:
31 Jan 2020 12:40 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
