तेज धूप के बाद ठंड ने दिखाये तेवर, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल
वाराणसी. दिन मेें तेज धूप के बाद शाम होते ही गलन ने अपने तेवर फिर दिखाये हैं। धूप से मिली राहत खत्म हो चुकी है और ठंड ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। सोमवार को आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार न्यूनतम तापमान 6.6व अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान से समझा जा सकता है कि रात व सुबह ठंड व दिन के मौसम में परिवर्तन शुरू हो गया है।
यह भी पढ़े:-चीन से यात्रा करके आये एक व्यक्ति में की गयी कोरोना के लक्षणों की जांच, मचा हड़कंप
मानसून सीजन में अच्छी बारिश होने के बाद इस बार ठंड ने भी अपनी ताकत दिखायी है। फरवरी आरंभ हो चुका है। इसके बाद भी रात व सुबह के तापमान में कमी नहीं हो रही है। कड़ाके की ठंड के समय न्यूनतम तापमान चार व पांच डिग्री सेल्सियस रहता है जबकि फरवरी में भी न्यूनतम तापमान १० डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है। दिन में तेज धूप हो रही है जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। दोपहर में अधिक समय तक धूप में रहना संभव नहीं है क्योंकि धूप के तेवर सख्त होने शुरू हो गये हैं। जम्मू कश्मीर में 4 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। यह विक्षोभ कमजोर है इसलिए इसका असर पूर्वांचल तक पहुंचने की संभावना कम है। बारिश होने की उम्मीद नहीं है। फिलहाल मौसम का यही हाल बना रहने की संभावना है।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव ने सपा के जिला व महानगर अध्यक्ष की नयी सूची जारी की
जानिए क्या कहा मौसम वैज्ञानिक ने
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय ने बताया कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में काफी अंतर हो गया है। रात व सुबह के समय ठंड व दिन में धूप का असर हो रहा है। फिलहाल दो से तीन दिन तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने की संभावना है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर पर आने वाला है। इसका अधिक से अधिक असर होगा कि हल्के बादल छा सकते हैं। बारिश होने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है।
यह भी पढ़े:-काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास से ताला तोड़ कर लाखों की चोरी