
Theft
वाराणसी. काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत कुलपति तिवारी के रेडजोन स्थित आवास पर रविवार को देर रात चोरों ने ताला कई कीमती वस्तु उठा ले गये हैं जिनकी अनुमानि कीमत लाखों रूपये बतायी जा रही है। सोमवार की सुबह जब महंत आवास पर चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। आरोप है कि महंत परिवार के सदस्यों ने पुलिस को चोरी की सूचना दी थी लेकिन मौके पर पुलिस नहीं आयी थी बाद में एसएसपी प्रभाकर चौधरी को इस मामले की जानकारी दी गयी। इसके बाद जाकर सक्रिय हुई पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
यह भी पढ़े:-Weather Alert-मौसम में हो रहा बदलाव, धूप ने पहुंचायी राहत
काशी विश्वनाथ मंदिर के रेडजोन को अति सुरक्षित माना जाता है। यही पर महंत का आवास था। काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के चलते महंत आवास को सरकार ने अधिग्रहित कर लिया था। इसके चलते आवास पर ताला बंद था। सोमवार को सुबह जब ठेकेदार काम करने पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है जिसकी सूचना उन्होंने महंत परिवार को दी। इसके बाद महंत परिवार के सदस्यों ने आवास पर जाकर देखा तो कई कीमती सामान गायब था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। एसएसपी को जब घटना की जानकारी हुई तो दोपहर में पुलिस ने मौके पर जाकर जांच शुरू की। अति सुरक्षित रेडजोन में चोरी की घटना से क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है।
यह भी पढ़े:-मजदूर की सिर कूंच कर हत्या, लाश मिलने से मचा हड़कंप
काशी विश्वनाथ धाम को हो रहा तेजी से निर्माण
काशी विश्वनाथ मंदिर को भव्य रुप देने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ धाम पर तेजी से काम चल रहा है। दर्जनों भवनों का अधिग्रहण करके उन्हें तोड़ा जा चुका है जिसके चलते पूरा क्षेत्र खुल गया है। महंत का आवास भी रेडजोन में ही स्थित था। प्रोजेक्ट के चलते उनका भवन पहले ही क्रय हो चुका था। कुछ दिन पहले मकान का एक हिस्सा गिर गया था जिसमे बाबा का रजत सिंहासन दब कर क्षतिग्रस्त हो गया था। उसी समय कहा गया था कि महंत परिवार को कीमती सामान भी मलबे में दबा था। इसके बाद महंत परिवार के लोगों ने इस आवास को छोड़ कर टेढ़ी नीम स्थित गेस्ट हाउस में रहना शुरू किया था। वसंत पंचमी के दिन बाबा का तिलकोत्सव भी इसी अस्थायी आवास पर हुआ था। अब महंत आवास पर चोरी हो गयी है। जिससे वहां की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गयी है।
यह भी पढ़े:-अब ग्रामीणों को लामबंद कर बीजेपी को सत्ता से बाहर करेगी सपा
Updated on:
03 Feb 2020 03:29 pm
Published on:
03 Feb 2020 03:29 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
