वाराणसी

अखिलेश यादव ने सैकड़ों समर्थकों के साथ इस दिग्गज नेता को सपा में किया शामिल

लोकसभा चुनाव 2019 में गठबंधन को होगा फायदा, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 20 Feb 2019, 8:28 PM IST
 Akhilesh Yadav and Pradeep maurya
Akhilesh Yadav and Pradeep maurya

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस से इस दिग्गज नेता ने सपा ज्वाइन कर ली है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद ही सपा में शामिल किया है। सपा में जाते ही दिग्गज नेता ने कहा कि पार्टी को शीर्ष पर पहुंचाने के लिए सारी ताकत लगा दूंगा।
यह भी पढ़े:-स्मृति ईरानी का नवजोत सिद्धू पर बड़ा हमला, कहा पाकिस्तानी पीएम को दोस्त मानने वाले आधुनिक भारत के जयचंद

मवइया से निर्दल सभासद रहे प्रदीप मौर्या बेनाम ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सपा ज्वाइन की है। अखिलेश यादव ने खुद ही प्रदीप मौर्या को सपा में शामिल किया है। दिग्गज नेता ने अखिलेश यादव को स्मृति चिह्न भी दिया है और कहा कि अखिलेश यादव जैसा नेतृत्व और किसी नेता के पास नहीं है। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए पांच साल में प्रदेश की कायाकल्प कर दी है। पत्रिका से बातचीत में प्रदीप मौर्या ने कहा कि सपा में ही सभी जातियों को पूरा सम्मान मिलता है ऐसा अन्य किसी पार्टी में नहीं है इसलिए सपा को ज्वाइन किया है। प्रदीप मौर्या ने कहा कि सपा मेें शामिल होने के बाद अपनी जाति के लोगों को पार्टी से जोडऩे में लग गया हूं। हम सभी लोग मिल कर इतनी मेहनत करेंगे कि पार्टी नयी ऊंचाई पर पहुंच जायेगी।
यह भी पढ़े:-सरकारी ठेके पर फर्जी होलोग्राम लगा कर बेची जा रही नकली शराब, देखे फैक्ट्री का लाइव वीडियो

धीरे-धीरे गठबंधन की बढ़ रही ताकत, बीजेपी को लगेगा झटका
अखिलेश यादव लगातार अपनी सोशल इंजीनियरिंग को मजबूत करने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में लोकसभा चुनाव से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती से गठबंधन किया है। प्रदीप मौर्या के सपा में शामिल होने से पूर्वांचल के मौर्या वोटर भी सपा से जुड़ सकते हैं ऐसा हुआ तो बीजेपी की परेशानी बढऩी तय है। बीजेपी ने यूपी चुनाव के पहले केशव प्रसाद मौर्या को प्रदेश अध्यक्ष बना कर बड़ी जीत हासिल की थी इसी राह पर चलते हुए अब अखिलेश यादव ने मौर्या वोटरों में सेंधमारी शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े:-सपा, बसपा व कांग्रेस से छीना सबसे बड़ा मुद्दा, पीएम मोदी के मंत्री ने बताया लोगों को मिल गये 12.50 लाख

Published on: