
Smriti Irani
वाराणसी. केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को सिगरा स्थित पार्टी के गुलाबबाग कार्यालय में बिना नाम लिए कांग्रेसी नेता नवजोत सिद्धू पर बड़ा हमला बोला है। स्मृति ईरानी ने कहा कि जो लोग पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को अपना दोस्त मानते हैं वह आधुनिक भारत के जयचंद है। पुलवामा में हुए आतंकी हमले का करारा जवाब दिया जायेगा। सेना को पहले ही बदला लेने की खुली छूट दे दी गयी है।
यह भी पढ़े:-सपा, बसपा व कांग्रेस से छीना सबसे बड़ा मुद्दा, पीएम मोदी के मंत्री ने बताया लोगों को मिल गये 12.50 लाख
स्मृति ईरानी ने कहा कि पुलवामा घटना के बाद सारा राष्ट्र शोकाकुल और एकजुट है। सारा देश एक स्वर में इंसाफ की गुहार लगा रहा है ऐसी स्थिति में आधुनिक भारत के जयचंद को देश की जनता अवश्य सबक सिखायेगी। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के भारत से आतंकवाद पर वार्ता व हमला किया तो जवाब देंगे के प्रश्र पर स्मृति ईरानी ने कहा कि भारतीय सेना की एक प्रेस कांफ्रेंस के बाद पाकिस्तान के पीएम का बयान आना। बयान में पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि नहीं देना जले पर नमकर छिड़कने वाली बात है। 26/11 के आतंकवादी हमला का भी प्रमाण दिया गया था लेकिन पाकिस्तान ने आतंकवादियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। भारतीय सेना के प्रेस कांफ्रेंस के बाद पाकिस्तान में भूचाल आ गया है यह भारत की क्षमता का सबसे बड़ा प्रमाण है। अमेठी से चुनाव लडऩे के प्रश्र पर कहा कि यह निर्णय पार्टी का होगा। भारत व पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच होने के प्रश्र पर कहा कि पीएम मोदी ने सेना को एक्शन लेने की खुली छूट दी है। पीएम नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व व भारतीय सेना की क्षमता का पूरा विश्वास है। आतंकवादियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जायेगा। ऐसे लोगों को भारी कीमत चुकानी होगी। क्रिकेट मैच के प्रश्र पर कहा कि मेरा मानना है कि जो लोग पाकिस्तान के पीएम को दोस्त मानते हैं ठहाके लगाते हैं उनके प्रति जनता की सोच क्या है यह बताने की जरूरत नहीं है। मैं खेल मंत्रालय से जुड़ी नहीं हूं। मेरा मानना है कि जब शहीदों की पत्नी खून के आंसू रो रही है तो ऐसे में खेल का खयाल किसी को नहीं आयेगा।
यह भी पढ़े:-सरकारी ठेके पर फर्जी होलोग्राम लगा कर बेची जा रही नकली शराब, देखे फैक्ट्री का लाइव वीडियो
नाविक व व्यापरियों से भेंट कर मानी मन की बात
लोकसभा चुनाव 2019 में लोगों की मान की बात जानने के लिए बीजेपी ने वरिष्ठ नेताओं को क्षेत्र में उतारा है। इसी क्रम में बनारस आये मंत्री स्मृति ईरानी ने गंगा घाट पर जाकर नाविकों से भेंट कर उनकी समस्या को जाना। इसके बाद व्यापारियों व आम लोगों से मिल कर मन की बात जानी। केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ सभी के समस्या का समाधान करने की बात कही।
यह भी पढ़े:-इस दिग्गज नेता ने अमेरिकी प्रोफेसर का नाम लेकर बताया मोदी का मतलब, तेज होगी सियासत
Updated on:
20 Feb 2019, 7:36 PM IST
Published on:
20 Feb 2019, 7:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.