25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस दिग्गज नेता ने अमेरिकी प्रोफेसर का नाम लेकर बताया मोदी का मतलब, तेज होगी सियासत

बीजेपी कर सकती है लोकसभा चुनाव में इस नारे का उपयोग, जानिए क्या है कहानी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 20 Feb 2019, 12:30 PM IST

PM Narendra Modi

PM Narendra Modi

वाराणसी. बीजेपी के इस दिग्गज नेता ने सार्वजनिक मंच से मोदी का मतलब समझाया है। लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी इस नारे का प्रयोग कर सकती है। पीएम नरेन्द्र मोदी 19 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र बनारस पहुंचे थे यहां पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने अमेरिकी प्रोफेसर का हवाला देते हुए मोदी का मतलब बताया।
यह भी पढ़े:-सपा, बसपा व कांग्रेस से छीना सबसे बड़ा मुद्दा, पीएम मोदी के मंत्री ने बताया लोगों को मिल गये 12.50 लाख

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्र नाथ पांडेय ने औढ़े जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक अमेरिकी प्रोफेसर ने मोदी का मतलब बताया है। मोदी का मतलब मैन ऑफ डेवलपिंग इंडिया होता है। पीएम मोदी अपने नाम के अनुसार देश का विकास करने में जुटे हुए हैं। यूपी में पूर्वांचल की सुध लेने वाला कोई नहीं थी लेकिन पीएम मोदी ने जब से देश की सत्ता संभाली है, तब से पूर्वांचल का विकास करने में जुटे हुए हैं। यूपी में बीजेपी सरकार बन जाने के बाद पूर्वांचल में जिस तेजी वे विकास हो रहा है वैसा पहले कभी नहीं हुआ था। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीएचयू में एक बुजुर्ग ने खुद पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि पंडित नेहरू के जमाने से मैंने कई प्रधानमंत्री देखे हैं, लेकिन पहली बार ऐसा पीएम देखा है जो गरीबों की इस हद तक मदद कर सकता है।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा देश के इंजीनियर व टेक्नीशियन का अपमान है वंदे भारत का मजाक उड़ाना

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग