
वाराणसी. कांग्रेस ने बीजेपी को तगड़ा झटका देने क तैयारी की है। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस को मजबू करने में जुटी प्रियंका गांधी को बड़ी सफलता मिल सकती है। इस दिग्गज नेता से प्रियंका गांधी के आवास पर हुई भेंट के बाद यूपी की सियासत गर्मा गयी है। माना जा रहा है कि बीजेपी से नाराज चल रहे सहयोगी दल अब गठबंधन से अलग हो सकते हैं।
यह भी पढ़े:-वंदे भारत एक्सप्रेस पर लगातार फेंके जा रहे पत्थर, अब इन्हें दी गयी सुरक्षा की जिम्मेदारी
बीजेपी के लिए पहले ही सहयोगी दल ओमप्रकाश राजभर ने परेशानी बढ़ायी है। यूपी में बीजेपी का सुभासपा के अतिरिक्त अनुप्रिया पटेल के साथ भी गठबंधन है। अभी तक अपना दल ने सीटों को लेकर अधिक सख्त तेवर नहीं दिखाये थे लेकिन अब स्थिति बदल रही है। अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष् आशीष पटेल व अनुप्रिया पटेल ने प्रियंका गांधी से जाकर भेंट की है जिसके बाद कांग्रेस से अपना दल की अटकले लगने लगी है। पूर्वांचल की राजनीति में अपना दल व कांग्रेस के गठबंधन को बड़ा प्रभाव पड़ सकता है। बीजेपी ने पटेल वोटरों के लिए अपना दल से गठबंधन किया है यदि यह गठबंधन टूट जाता है और अपना दल व कांग्रेस में सीटों को लेकर सहमति बन जाती है तो लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस की ताकत बढ़ जायेगी।
यह भी पढ़े:-राजा भैया को लगा झटका, बसपा के खाते में आयी यह सीट
ओमप्रकाश राजभर की सपा से बढ़ रही नजदीकी
ओमप्रकाश राजभर ने पहले ही बीजेपी को 24 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया है। ओमप्रकाश राजभर ने पहले ही कहा है कि यदि निर्धारित दिन तक पिछड़ों के आरक्षण में बंटवारा नहीं होता है तो 25 फरवरी को यूपी की सभी 80 सीटों पर प्रत्याशी का ऐलान कर दिया जायेगा। सुभासपा का अल्टीमेटम खत्म होने में तीन दिन ही बचा है यदि बीजेपी व सुभासपा में समझौता नहीं होता है तो ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के साथ जाने की तैयारी की है। मायावती व अखिलेश यादव की पार्टी के गठबंधन में सुभासपा के शामिल होने के बाद बीजेपी की राह कठिन हो जायेगी।
यह भी पढ़े:-सपा व बसपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी की, जानिए पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कौन पार्टी लड़ेगी चुनाव