वाराणसी

Weather Alert-नये साल में अब तक हो चुकी है इतनी बारिश, मौसम को लेकर आया नया अपडेट

फरवरी को द्वितीय पखवारे से होगा बड़ा बदलाव, जानिए क्या है कहानी

2 min read
Feb 06, 2020
Rain

वाराणसी. नये साल से ही मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। यूपी में इस बार कई बार बारिश हो चुकी है। जम्मू कश्मीर में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है, जिसका असर पूर्वांचल पर भी पड़ेगा। गुरुवार को आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार अधिकतम तापमान 23.5 व न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में 24 घंटे में कुछ कमी दर्ज की गयी है।
यह भी पढ़े:-SSP ने सुबह पांच बजे बुलायी थानेदारों की बैठक, जानिए क्यों सभी को दिये एक-एक हजार रूपये

इस बार मौसम के कई रंग देखने को मिले हैं। गर्मी ने जाते समय कई साल का रिकॉर्ड तोड़ा था। यही हाल मानसून का था। मानसून की विदाई के समय बादल जमकर बरसे थे। इसके चलते निर्धारित अवधि तक एक माह अधिक समय तक मानसून सक्रिय था। ठंड भी जोरदार पड़ी है और कई सालों का रिकॉर्ड टूट चुका है। आमतौर पर वसंत पंचमी के बाद ठंड में बहुत कमी आ जाती थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। जम्मू कश्मीर पर लगातार पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं जिसका प्रभाव पूर्वांचल पर पड़ रहा है। वहां पर एक सिस्टम फिर से सक्रिय हो चुका है जिसका असर पूर्वांचल पर सात व आठ फरवरी को पड़ सकता है। आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। बूंदाबांदी होने की संभावना कम है।
यह भी पढ़े:-इन महिलाओं को मिलेगी छोटे गोदाम के संचालन की जिम्मेदारी

जानिए इस साल कितनी हुई बारिश
निजी वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार एक जनवरी से पांच फरवरी के बीच पश्चिमी यूपी में सामान्य से 138 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गयी है। इस अवधि में कुल 34 मिलीमीटर पानी बरसा है। पूर्वी यूपी की बात की जाये तो 88 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गयी है। अभी तक कुल 26.3 मिलीमीटर पानी बरसा है। बनारस, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, अयोध्या व रायबरेली में जैसे कुछ जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई थी जबकि मथुरा, आगरा, अलीगढ़, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, सहारनपुर, बिजनौर में सामान्य से बहुत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गयी है। इस अवधि में सबसे अधिक बारिश पीलीभीत में हुई है। कुल 308 प्रतिशत अधिक पानी बरसा है। स्काईमेट के अनुसार उत्तर पूर्वी जिलों में सात व आठ फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। इसमे प्रयागराज से लेकर गोरखपुर तक के इलाके शामिल है। सप्ताह भर सुबह के समय ठंडी हवा चलती रहेगी। दिन में तेज धूप रहेगी और सुबह व रात में ठंड पड़ेगी। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय के अनुसार सात व आठ फरवरी को आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं। हल्की बारिश होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
यह भी पढ़े:-लोकप्रियता के चलते कभी अखिलेश यादव की सरकार नहीं बनी

Published on:
06 Feb 2020 07:28 pm
Also Read
View All