वाराणसी

काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन बंद, श्रावण दर्शन की बड़ी तैयारी, CEO ने बताया प्लान

Kashi Vishwanath Temple - सावन में रोज उमड़ेंगे लाखों भक्त, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भीड़ के आंकड़ों पर बनाई नीति,
2 min read
Jul 10, 2026
VIP darshan suspended at Kashi Vishwanath Temple during Sawan
Kashi Vishwanath Temple

Kashi Vishwanath Mandir- सावन माह में वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था पर रोक लगाई गई है। इसके अंतर्गत 30 जुलाई से 28 अगस्त तक वीआईपी प्रोटोकॉल स्थगित कर दिए गए हैं। श्रावण मास में काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की जबर्दस्त भीड़ जुटती है। इसको देखते हुए सभी श्रद्धालुओं को कतार में लगकर सामान्य रूप से विश्वनाथजी के दर्शन करने होंगे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रावण दर्शन की खास तैयारियां की जा रहीं हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO विश्वभूषण मिश्रा के मुताबिक मंदिर में भीड़ के आंकड़ों के आधार पर दर्शन के लिए सुविधाजनक नीति बनाई गई है।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रावण दर्शन के लिए सावन में लाखों भक्त उमड़ेंगे। सोमवार को तो भक्तों का सैलाब ही उमड़ पड़ता है। सावन के दौरान विशेष तिथियों और सोमवार पर विश्वनाथ बाबा का अर्धनारीश्वर श्रृंगार, रुद्राक्ष श्रृंगार जैसा विशेष श्रृंगार किया जाता है।

सीएम योगी आदित्यनाथ स्वयं काशी विश्वनाथ धाम की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने मंदिर में श्रावण मास की तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए। वाराणसी के स्थानीय लोगों के लिए मंदिर में दर्शन के लिए अलग से मार्ग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। अब स्थानीय वाराणसीवासियों के लिए 'काशी द्वार' (गेट 4बी) से विशेष प्रवेश की व्यवस्था कर दी गई है।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO विश्वभूषण मिश्रा ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रावण का महीना बहुत खास होता है। ऐसे में विशेष सुविधाएं की जा रहीं हैं। उन्होंने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम में कुल सात एंट्री रूट तय किए गए हैं। एग्जिट रूट भी साफ तौर पर तय कर दिए गए हैं।

वही SOP लागू

विश्वनाथ मंदिर के CEO विश्वभूषण मिश्रा के मुताबिक धाम के उद्घाटन के बाद 2022 और 2023 में भीड़ के आंकड़ों के आधार पर 2024 के लिए जो स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तय किए गए थे, वे बहुत अच्छे से काम आए हैं। इन SOP को कुंभ , पिछले श्रावण महीने और महाशिवरात्रि के दौरान सफलतापूर्वक लागू किया गया था। इससे सभी कार्यक्रम बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हुए। इस बार भी वही SOP लागू रहेंगे।

मंदिर में दर्शन का समय:

काशी विश्वनाथ मंदिर में सामान्य भक्तों के लिए मंदिर के कपाट मंगला आरती में सुबह 03:00 बजे से लेकर रात्रि में शयन आरती तक खुले रहते हैं।

स्थानीय निवासियों के लिए सुविधा:

वाराणसी के स्थानीय नागरिक गेट 4-बी से प्रवेश कर सकते हैं। सुबह 04:15 बजे से रात 10:45 बजे तक दर्शन की इस सुविधा के लिए उन्हें अपने पहचान पत्र दिखाने होंगे। इनमें आधार कार्ड व वोटर आईडी शामिल है।

Updated on:
10 Jul 2026 10:46 am
Published on:
10 Jul 2026 10:09 am
Also Read
View All
Ghazipur News:, खेत में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, विभाग ने दो लाइनमैन को किया बर्खास्त

रैपिडो चालक ने दारोगा की बेटी से की छेड़छाड़, वाराणसी में आरोपी के दोस्त ने वीडियो बनाकर किया हंगामा, दोनों हुए अरेस्ट

ट्रेन की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत, वाराणसी पुलिस के डर से परिजनों ने भूसे में छुपाया युवती का शव, इलाज के दौरान भाई ने तोड़ा दम

20 महीने में पैसा डबल करने वाली कंपनी पर वाराणसी में मुकदमा दर्ज, दिल्ली के लोगों को लगाया चूना

CM Yogi Adityanath Varanasi Visit: सीएम योगी ने वाराणसी में कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ, 5 लाख तक होगा मुफ्त इलाज