शाकाहारी

नाश्ते में खाएं हरियाली दलिया

दिन की शुरुआत हरियाली दलिया से करने से आप न केलव तरो ताजा महसूस करेंगे बल्कि ज्यादा एनर्जेटिक भी नजर आएंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 May 2018, 11:57 AM IST
Hariyali daliya
Hariyali daliya

दिन की शुरुआत हरियाली दलिया से करने से आप न केलव तरो ताजा महसूस करेंगे बल्कि ज्यादा एनर्जेटिक भी नजर आएंगे। हरियाली दलिया में पुदीना, धनिया और सोआ के पत्ते डालकर बनाया जाता है। यह सेहत के लिहाज से बेहतरीन नाश्ता है। नाश्ते में दलिए के साथ एक ग्लास जूस या मिल्कशेक भी शामिल कर सकते हैं। यह आपको संपूर्ण आहार देगा । हरियाली दलिया बनाना बहुत ही आसान है और यह झटपट तैयार हो जाता है। यहां पढ़ें टेस्टी हरियाली दलिया की झटपट रेसिपी -

सामग्री -

१ कप दलिया , धोया और छाना हुआ
१/२ कप बारीक कटे हुए पुदिने के पत्ते
१/२ कप बारीक कटा हुआ धनिया
१/२ कप बारीक कटी हुई सोआ भाजी
१ १/२ टेबल-स्पून तेल
१ टी-स्पून सरसों
१ टेबल-स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च
नमक , स्वाद अनुसार

विधि -

एक प्रेशर कूकर में तेल डालकर गरम करिए और उसमे सरसों डालिए। जब सरसों चटखने लगे, तब उसमे हरी मिर्च डालकर मध्यम आंच पर कुछ सेकंड पकाइए। उसमें दलिया डालकर, लगातार हिलाते हुए, मध्यम आंच पर २ से ३ मिनट भूनिए।

३ कप गरम पानी, पुदिने के पत्ते, धनिया, सोआ भाजी और नमक डालकर अच्छे से मिलाइए और प्रेशर कूकर में ३ सीटी बजने तक पकाइए। भाप जाने दीजिए और फिर ढ़क्कन खोलिए। तुरंत परोसिए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।