
lassi
गर्मियों में दिन भर कुछ ठंडा पीने का मन करता है। ऐसे में पंजाबी दही लस्सी का स्वाद लिया जा सकता है। आप चाहें तो इसे प्लेन ही रखें या फिर इसे फ्लेवर्ड भी बना सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है और यह झटपट तैयार हो जाती है। यहां पढ़े फ्लेवर्ड दही लस्सी की रेसिपी -
सामग्री -
दही - 1 कप
पाउडर चीनी - 2 टेबल स्पून
आइस क्यूब
दही की मलाई
विधि -
लस्सी बनाने के लिए 1 कप दही को मिक्सर जार में डाल दीजिए, साथ ही इस दही में 2 टेबल स्पून पाउडर चीनी और कुछ बर्फ के टुकड़े डाल कर इसे फैंट लीजिए। लस्सी को फैंट लेने के बाद इसे गिलास में निकाल लीजिए। लस्सी के ऊपर थोड़ी सी दही की मलाई डाल कर इसे सर्व कीजिए। स्वादिष्ट अमृतसरी लस्सी बन कर तैयार है।
स्ट्राबेरी लस्सी
सामग्री -
दही - ½ कप
स्ट्राबेरी - 8-10 (काट कर ले लीजिए)
पाउडर चीनी - 2 टेबल स्पून
आइस क्यूब
विधि -
स्ट्राबेरी लस्सी बनाने के लिए मिक्सर जार में ½ कप दही, स्ट्राबेरी, २ टेबल स्पून पाउडर चीनी और बर्फ के टुकड़े डाल कर इसे मिक्सर जार में चला लीजिए। स्ट्राबेरी लस्सी तैयार है इसे गिलास में निकाल लीजिए और सर्व कीजिए। स्वादिष्ट ठंडी ठंडी स्ट्राबेरी लस्सी बन कर तैयार है।
गुलाब शर्बत लस्सी
सामग्री -
दही - 1 कप
रोज़ शर्बत - 3 टेबल स्पून
आइस क्यूब
विधि -
गुलाब शर्बत लस्सी बनाने के लिए मिक्सर जार में 1 कप दही, 3 टेबल स्पून रोज शर्बत और बर्फ के टुकड़े डाल कर इसे मिक्सर जार में चला लीजिए। गुलाब शर्बत लस्सी बन कर तैयार है इसे गिलास में निकाल लीजिए और सर्व कीजिए।
चॉकलेट लस्सी
आवश्यक सामग्री -
दही - 1 कप
चॉकलेट पाउडर - 1 टेबल स्पून
पाउडर चीनी - 2 टेबल स्पून
विधि -
चॉकलेट लस्सी बनाने के लिए मिक्सर जार में 1 कप दही, 1 टेबल स्पून चॉकलेट पाउडर, 2 टेबल स्पून पाउडर चीनी और बर्फ के टुकड़े डाल कर इसे मिक्सर जार में चला लीजिए।
चॉकलेट लस्सी बन कर तैयार है इसे गिलास में निकाल लीजिए और इसके ऊपर थोड़ा सा चॉकलेट सिरप डाल कर इसे गार्निश कीजिए। स्वाद से भरपूर और बच्चों के मन भाने वाली ठंडी-ठंडी चॉकलेट लस्सी बन कर तैयार है इसे सर्व कीजिए।
मैंगो लस्सी
मैंगो लस्सी बनाने के लिए 1 कप दही में आम के टुकड़े, 2 टेबल स्पून पाउडर चीनी और आइस क्यूब डाल कर इसे मिक्सर जार में फैंट लीजिए। मैंगो लस्सी बन कर तैयार है, इसे गिलास में डाल कर सर्व कीजिए।
बनाना लस्सी
बनाना लस्सी बनाने के लिए 1 कप दही में 1 कप केला काट कर डाल दीजिए। साथ में 2 टेबल स्पून पाउडर चीनी और आइस क्यूब डाल कर इसे मिक्सर जार में फैंट लीजिए। बनाना लस्सी बन कर तैयार है, इसे गिलास में डाल कर सर्व कीजिए।
चीकू लस्सी
चीकू लस्सी बनाने के लिए 1 कप दही में ½ कप चीकू के टुकड़े काट कर डाल दीजिए। साथ में 2 टेबल स्पून पाउडर चीनी और आइस क्यूब डाल कर इसे मिक्सर जार में फैंट लीजिए। चीकू लस्सी बन कर तैयार है, इसे गिलास में डाल कर सर्व कीजिए।
किवी लस्सी
किवी लस्सी बनाने के लिए 1 कप दही में 1 किवी के टुकड़े काट कर डाल दीजिए। साथ में 2 टेबल स्पून पाउडर चीनी और आइस क्यूब डाल कर इसे मिक्सर जार में फैंट लीजिए। किवी लस्सी बन कर तैयार है। इसे गिलास में डाल कर सर्व कीजिए।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।
Published on:
30 Apr 2018 05:09 pm
बड़ी खबरें
View Allमिठाई
रैसिपीज
ट्रेंडिंग
