
Mysore pak
घर में बनी मिठाईयों का जायका ही अलग होता है। बेशक ताजा सॉफ्ट और मुंह में घुल जाने वाली इन मिठाईयों को भला कौन ना कह सकता है। मौका कोई भी हो, चाहे त्योहार हो या जन्मदिन या फिर कोई मेहमान आ रहे हों, आप घर की बनी मिठाईयां सबको चखा सकते हैं। आज हम आपको मैसूर पाक की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यी दक्षिण भारत की खास मिठाई है और बहत ही स्वादिष्ट बनती है। यहां पढ़ें मैसूर पाक बनाने की रेसिपी -
सामग्री -
बेसन - 1.5 कप ( 150 ग्राम )
चीनी - 1.5 कप ( 300 ग्राम)
देशी घी - 1 कप ( 200 ग्राम)
रिफाइन्ड तेल - 1 कप ( 200 ग्राम)
इलाइची पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि -
चीनी की चाशनी बना लीजिए, चीनी को किसी बड़ी भारे तले की कढ़ाई में डालिए, आधा कप पानी डालिए और चीनी को घुलने तक चाशनी को पकने दीजिए।
बेसन को किसी प्याले में डालिए, आधा तेल मिला कर घोल बना लीजिए। दूसरी कढ़ाई में घी पिघलने के लिये रख दीजिए, घी पिघलने के बाद बचा हुआ तेल घी में डाल दीजिए और गरम होने दीजिए।
चाशनी को चैक कर लीजिए, चाशनी की एक बूद प्याली में डालिए, उंगली और अंगूठे की सहायता से चिकपा कर देखिए कि चाशनी में अच्छा लम्बा ताल निकलना चाहिए, चाशनी बन कर तैयार है।
चाशनी में बेसन का घोल डालिए और लगातार चलाते हुए भूनिए, ध्यान रहे कि बेसन कढ़ाई के तले में लगना नहीं चाहिए। दूसरी तरफ गरम हो रहे घी से चमचे से घी भर कर बेसन वाली कढ़ाई में डालिए, और बेसन को लगातार चलाते हुए भूनते रहिए, गैस धीमी और मीडियम ही रखिए। चमचे से गरम गरम घी बेसन में डालते जाइए और बेसन को दूसरे हाथ से भूनते रहिए। बेसन फूलने लगे, बेसन का हल्का सा कलर बदलने लगे, फूलते बेसन में जाली बनने लगे, बस हमारा मैसूर पाक बनकर तैयार है।
जिस थाली या ट्रे में मैसूर पाक जमाना हो उसमें थोड़ा सा घी डालकर चारों ओर लगा दीजिए। गरम गरम जाली पड़ते बेसन को थाली में डालिए और थाली को खटखटा कर एक जैसा कर दीजिए। 5-10 मिनिट में मैसूर पाक हल्का ठंडा हो जाता है, मैसूर पाक को अपने मन पसन्द आकार में काट लीजिए और मैसूर पाक के जमने पर टुकड़े अलग कर लीजिए। बहुत ही अच्छा मैसूर पाक बनकर तैयार है।
मैसूर पाक को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिए और महिने भर तक जब भी मैसूर पाक खाने का मन हो कन्टेनर से निकालिए और खाते रहिए।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।
Published on:
30 Apr 2018, 3:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.