
dal cutlet
ऐसा बहुत बार होता है कि खाना बच जाता है, जिसे हम अक्सर ही फेंक देते हैं। अगली बार जब खाने में कुछ बच जाए तो उसे फेंके नहीं, बल्कि उन्हें एक नई डिश का रूप दें और अगले मील या नाश्ते में फिर से सर्व करें। यहां पढ़ें कुछ ऐसी ही टेस्टी रेसिपी , जिनसे आप बचने हुए खाने को रीयूज कर सकते हैं।
परांठा-दही चूरमा
बचे हुए परांठे- 2
ताजा दही- 2 कप
पिसी लाल मिर्च- 1/2 छोटा चम्मच
भुना जीरा- थोड़ा सा
पिसी काली मिर्च- चुटकी भर
गरम मसाला- चुटकी भर
नमक- स्वादानुसार
बारीक कुटी बर्फ- 2 बड़े चम्मच
यूं बनाएं -
परांठों के छोटे-छोटे टुकड़े करके हाथों से रगडक़र बारीक चूरा बना लें। दही और बर्फ को मिक्सी में ग्राइंड करके गाढ़ी लस्सी बना लें। लस्सी को सर्विंग बाउल में डालें। ऊपर से परांठों का चूरा डालें और सारे मसाले बुरक दें। हरे धनिए से सजाकर सर्व करें।
बची दाल के कटलेट्स
सामग्री -
बची डाल- एक कप
भुनी हुई सूजी- 1/2 कप
ब्रेड चूरा- एक कप
बारीक कटा प्याज- एक बड़ा चम्मच
बारीक कटा टमाटर- 1/2 कप
बारीक कटा अदरक- एक छोटा चम्मच
कटी हरी मिर्च- एक छोटा चम्मच
राई- एक छोटा चम्मच
उड़द- चने की भीगी दाल-एक-एक बड़ा चम्मच
करी पत्ते- 7 से 8
नमक- स्वादानुसार
तेल- पर्याप्त मात्रा में
यूं बनाएं -
कड़ाही मध्यम आंच पर रखें। एक बड़ा चम्मच तेल डालकर राई और करी पत्ता डालें। उड़द-चने की दाल भी डालें। दाल अच्छी तरह सिक जाने पर प्याज, अदरक, हरी मिर्च डालकर भूनें। अब बची हुई दाल डालें। दाल पकने पर भुनी हुई सूजी और नमक मिलाकर लगातार चलाते हुए पकाएं। जब मिश्रण कड़ाही छोडऩे लगे, तब ब्रेडचूरा मिला कर थोड़ा और पकाएं। आंच से उतारकर ठंडा कर दें। अब नॉन स्टिक फ्राई पैन में एक बड़ा चम्मच तेल डालें। मिश्रण के मनचाहे आकार के कटलेट्स बनाकर मंदी आंच पर उलट-पलट कर सेकें। हरी चटनी के साथ सर्व करें।
बचे पुलाव का केक
सामग्री -
बचा पुलाव- एक कटोरी
सूजी- 3/4 कटोरी
दही- 3/4 कटोरी
मीठा सोडा- एक छोटा चम्मच
बारीक कटा हरा धनिया- एक बड़ा चम्मच
बारीक कटी हरी मिर्च- एक छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
राई- एक छोटा चम्मच
यूं बनाएं -
पुलाव को मिक्सी में दरदरा करके उसमें दही, सूजी और मीठा सोडा मिलाएं। आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें। घोल में बनाने की शेष सामग्री मिलाकर अच्छी तरह फेंटें। चिकनाई लगी केक ट्रे में घोल डालकर 100 फीसदी पावर पर पांच मिनट माइक्रोवेव में स्टीम करें। आप इसे स्टीमर में भी स्टीम कर सकती हैं। सजाने की सामग्री से इच्छानुसार सजाएं।
सजाने के लिए...
मनचाहे आकार में पनीर के टुकड़े आवश्यकतानुसार, टमाटर सॉस-आवश्यकतानुसार, बारीक कटे टमाटर, प्याज, हरी मिर्च-थोड़ी-थोड़ी मात्रा में, पोदीना पाउडर-एक छोटा चम्मच, अनारे के दाने-एक छोटा चम्मच।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।
Published on:
30 Apr 2018, 1:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.