23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐंजल औझा ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, ९९.९३ पर्सेंटाइल के साथ किया टॉप

ऐंजल औझा की माता पिता मंजु व नवरत्न औझा ने ऐंजल के इस परिणाम को उसकी लगन व एकाग्रता से कङी मेहनत का नतीजा बताया। इसी के साथ ही स्कूल ने आगामी शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति देने की घोषणा भी कर दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Shaikh Tayyab Tahir

•

Updated: 9 May 2025, 1:30 PM IST

जगदलपुर. छत्तीसगढ मे सङक सुरक्षा पर अद्भुत कार्य रही संस्थान ईको भारत के संस्थापक सम्पत सारस्वत बामनवाली की भांजी ऐंजल नवरत्न औझा ने गुजरात बोर्ड में कमाल कर दिखाया है। उन्होंने गुजरात बोर्ड वाणिज्य संकाय के कक्षा 12 के परिणाम आने पर नापासर (बीकानेर) ने की बेटी ऐंजल नवरत्न औझा ने कक्षा 12, वाणिज्य संकाय में गुजरात मे परचम लहरा दिया, 99.93 पर्सेंटाइल हासिल करते हुए विद्या भारती स्कूल सुरत को टॉप करते हुए सुरत जिले व गुजरात प्रदेश मे उच्च स्थान हासिल किया।

स्कूल प्रबंधन ने बताया कि 75 सालों मे उनकी स्कूल का ये सबसे बेहतर परिणाम है। ऐंजल औझा की माता पिता मंजु व नवरत्न औझा ने ऐंजल के इस परिणाम को उसकी लगन व एकाग्रता से कङी मेहनत का नतीजा बताया। इसी के साथ ही स्कूल ने आगामी शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति देने की घोषणा भी कर दी। साथ ही विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों द्वारा भी घोषणा की, ऐंजल औझा के दादाजी नंदकिशोर औझा ने बताया कि शैक्षणिक संस्थानो तथा स्कूल द्वारा प्रदान छात्रवृत्ति से बच्ची का मनोबल बढेगा।

सीए की तैयारी शुरू कर दी, सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह
आगे की शिक्षा की तैयारी मे चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) की तैयारी कर रही ऐंजल औझा ने कहा कि मजबुत इरादों से ही अच्छे नतीजे की उम्मीद की जा सकती है। सोशल नेटवर्क से दुर रहने की सलाह देते हुए अच्छे परिणाम के लिए एकाग्रचित होकर केवल लक्ष्य की ओर ध्यान देकर ही श्रेष्ठतम परिणाम दिया जा सकता है। इस परिणाम के लिए पुरे परिवार के सहयोग रहने की बात उन्होंने कही।