1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाएं ये चीज

कोलेस्ट्रॉल मोटापे से लेकर हार्ट डिजीज तक का सबसे बड़ा कारण है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 30 Apr 2018, 12:56 PM IST

gehun ki bikaneri khichdi

gehun ki bikaneri khichdi

कोलेस्ट्रॉल मोटापे से लेकर हार्ट डिजीज तक का सबसे बड़ा कारण है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं - गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल। हमें कोशिश करनी चाहिए कि हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम हो। इसके लिए आपको अपने खानपान पर खास ध्यान रखना होगा। ऐसी चीजें न खाएं जिनमें ज्यादा तेल या घी का इस्तेमाल किया गया है। हम आपको यहां नो कोलेस्ट्रॉल रेसिपी - गेहूं की बीकानेरी खिचड़ी के बारे में बता रहे हैं। इसे बनाना आसान है और यह सेहत के लिहाज से बहुत अच्छी है। यहां पढ़ें गेहूं की बीकानेरी खिचड़ी की रेसिपी -

सामग्री -

1 कप गेहूं
1/4 कप पिली मूंग दाल
1 टी-स्पून घी
1 टी-स्पून तेल
1/4 टी-स्पून जीरा
2 हरी मिर्च , चीर लगी हुई
1/4 टी-स्पून हींग
नमक स्वादअनुसार
1/4 टी-स्पून हल्दी पाउडर

परोसने के लिए
लो फॅट दही

विधि -

गेहूं को साफ और धोकर, ज़रुरत मात्रा के पानी के साथ, एक गहरे बाउल में डालकर रातभर के लिए भिगो दें। अच्छी तरह छान लें।

बिना पानी का प्रयोग कर, गेहूं को मिक्सर में पीसकर दरदरा मिश्रण बना लें। एक तरफ रख दें। मूंग दाल को साफ और धोकर, एक गहरे बाउल में, जरुरत मात्रा के पानी में २ घंटो के लिए भिगो दें। छानकर एक तरफ रख दें।

एक प्रैशर कुकर में तेल और घी गरम करें और जीरा, हरी मिर्च और हींग डालें। जब बीज चटकने लगे, पीसा हुआ गेहूं और मूंग दाल डालकर कुछ सेकन्ड तक भून लें।

3 1/2 कप गरम पानी, नमक और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें और 6 सिटी तक प्रैशर कुक कर लें। ढ़क्कन खोलने से पूर्व सारी भाप निकलने दें और अच्छी तरह मिला लें। लो फॅट दही के साथ तुरंत परोसें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।