शाकाहारी

लंबे सफर पर निकले हैं तो साथ बना कर ले जाएं लसोड़ा सब्जी

ऐसा कई बार होता है कि हम परिवार के साथ लंबे सफर पर निकलते हैं, लेकिन चाहकर भी ज्यादा खाना साथ नहीं ले जा पाते।

2 min read
Aug 12, 2018
lasoda sabji

ऐसा कई बार होता है कि हम परिवार के साथ लंबे सफर पर निकलते हैं, लेकिन चाहकर भी ज्यादा खाना साथ नहीं ले जा पाते। हालांकि इस समस्या का समाधान है लसोड़ा सब्जी। यह ऐसी सब्जी है जिसे बिना फ्रिज में रखे दो से तीन दिन तक खाया जा सकता है। इसमें कई तरह के मसाले डलते हैं और यह बहुत ही स्वादिष्ट बनती है। आप इस बार जब भी कहीं लंबे सफर पर जाएं तो साथ लसोड़ा सब्जी बना कर ले जाएं। यहां पढ़ें लसोड़ा सब्जी बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

ये भी पढ़ें

इस बार मेहमानों को खिलाएं मखाने का रायता

लसोड़ा- 250 ग्राम
जीरा- ½ छोटी चम्मच
अजवाइन- ½ छोटी चम्मच
हींग- 1 पिंच
हल्दी पाउडर- ½ छोटी चम्मच
धनिया पाउडर- 1.5 छोटी चम्मच
सौंफ पाउडर- 1.5 छोटी चम्मच
नमक- 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर- ½ छोटी चम्मच
तेल- 4 से 5 टेबल स्पून

विधि -

लसोड़े उबालिए
लसोड़े की मोटी डंडिया हटा दीजिए और धो लीजिए। इसके बाद, किसी बड़े बर्तन में 2 से 2.5 कप पानी डालकर उबाल लीजिए। बर्तन को ढक दीजिए ताकि जल्दी उबाल आ जाए। पानी में उबाल आने के बाद इसमें लसोड़े डाल दीजिए और लसोड़ों को नरम होने तक ढककर उबाल लीजिए।

6 से 7 मिनिट बाद लसोड़े को हल्का सा दबाकर चैक कर लीजिए, इसमें क्रेक पड़ रहा है, तो लसोड़े उबल गए हैं और नही पड़ रहे तो कुछ देर और उबाल लीजिए। बाद में, गैस बंद कर दीजिए और लसोड़ों को पानी में से निकालकर छलनी में डाल दीजिए और इन्हें ठंडा होने दीजिए। लसोड़ों को उबलने में कुल १० मिनिट लगे हैं।

लसोड़े काटिए
लसोड़ों के ठंडा होने के बाद लसोड़े काटना शुरू कर दीजिए। इसके लिए, पहले चाकू से लसोड़े की टोपी छीलकर निकाल दीजिए और इन्हें 2 या 4 टुकड़ों में काट लीजिए और बीज हटा दीजिए।

सब्जी बनाइए
पैन में 4 से 5टेबल स्पून डालकर गरम कर लीजिए। तेल गरम होते ही इसमें जीरा, अजवाइन डाल दीजिए और हल्का सा चटखा लीजिए। फिर, इसमें हींग डाल दीजिए और गैस धीमी कर दीजिए ताकि मसाले जले ना। साथ ही, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और सौंफ पाउडर डाल दीजिए। इन मसालों के बाद पैन में लसोड़े, नमक, लाल मिर्च पाउडर और अमचूर पाउडर भी डाल दीजिए। सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए और 3 से 4 मिनिट धीमी आग पर पका लीजिए।

4 मिनिट बाद, लसोड़े की मसालेदार सब्जी बनकर तैयार है। सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए। स्वाद में शानदार स्पाइसी लसोड़े की सब्जी को भोजन की थाल में साइड डिश की तरह परोसिए। इस सब्जी को फ्रिज में रखकर 5 से 6 दिनों और बिना फ्रिज में रखे 2 से 3 दिनों तक खाया जा सकता है। किसी भी पिकनिक या यात्रा पर इस सब्जी को पूरी या पराठे के साथ ले जाकर भरपूर मजा ले सकते हैं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।

ये भी पढ़ें

बच्चों को खिलाएं टेस्टी पालक चीला
Also Read
View All