31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बार मेहमानों को खिलाएं मखाने का रायता

रायता कई तरह से बनाया जाता है। अगर आप सब्जियों, अनानास या फिर बूंदी रायता खा खा कर बोर हो गए हैं, तो इस बार मखाने का रायता बनाएं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 11 Aug 2018, 5:01 PM IST

Makhana raita

Makhana raita

रायता कई तरह से बनाया जाता है। अगर आप सब्जियों, अनानास या फिर बूंदी रायता खा खा कर बोर हो गए हैं, तो इस बार मखाने का रायता बनाएं। रायते में फूले हुए मखाने बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं। इसे आप मेहमानों के सामने भी परोस सकते हैं, वे भी आप से इसकी रेसिपी पूछे बिना नहीं रह पाएंगे। यहां पढ़ें मखाने का रायता बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

दही - २ कप (५०० ग्राम)
मखाने - १ कप (२० ग्राम)
पुदीना के पत्ते - १०-१२
जीरा पाउडर - ½ छोटी चम्मच (भूना हुआ)
काला नमक - ½ छोटी चम्मच
नमक - ½ छोटी चम्मच से कम
हरी मिर्च - १
चीनी - १ छोटी चम्मच

विधि -

दही को फैंट कर तैयार कर लीजिए। हरी मिर्च को बीज हटाकर, बारीक काट लीजिए। पुदीने के पत्तों को भी बारीक काट कर तैयार कर लीजिए।

पैन को गरम करने के लिए रखें, इसमें मखाने डालकर लगातार चलाते हुए हल्का सा कलर चेंज होने तक भून लीजिए। मखाने २-३ मिनट में भून कर तैयार हो जाते हैं।

दही में भूना हुआ जीरा, काला नमक, सादा नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, पोदीना के पत्ते, चीनी और भूने हुए मखाने डालकर अच्छे से मिला दीजिए।

लगभग १५-२० मिनिट बाद मखाने दही को अपने में सोख कर नरम हो जाते हैं, ठंडा ठंडा मखाने का रायता बनकर तैयार है। आप इसे खाइए और सर्व कीजिए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।