शाकाहारी

ऐसे बनांए बच्चों के लिए पोटेटो चीज नगेट्स

बच्चों को पोटेटो चीज नगेट्स बहुत पसंद आते हैं, वहीं किसी भी पार्टी में इसे स्टार्टर के रूप में परोसा जा सकता है।

2 min read
Sep 19, 2018
nuggets

बच्चों को पोटेटो चीज नगेट्स बहुत पसंद आते हैं, वहीं किसी भी पार्टी में इसे स्टार्टर के रूप में परोसा जा सकता है। इसे बनाना आसान है और यह बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं। यहां पढ़ें पोटेटो चीज नगेट्स बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

ये भी पढ़ें

कूकर में ऐसे बनाएं जीरा राइस

उबले हुए आलू- 4 (300 ग्राम)
सूजी- ½ कप (100 ग्राम)
शिमला मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
हरा धनिया- 3 से 4 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
मोज़रिला चीज़- 50 ग्राम
अदरक- 1 इंच टुकड़ा (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
काली मिर्च- 1/4 छोटी चम्मच या 8 से 10 (दरदरी कुटी हुई)
अमचूर- ½ छोटी चम्मच
धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
नमक- 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
तेल- तलने के लिए

विधि -

नगेट्स बनाने के लिए आलू को छीलकर कद्दूकस करके रख लीजिए।

सूजी पकाइए
भगोने में 1.25 कप पानी, अदरक और हरी मिर्च डालकर बर्तन को ढककर पानी उबलने रख दीजिए। उबाल आने पर आंच धीमी कर दीजिए और पानी में सूजी, शिमला मिर्च डालकर मिक्स कर दीजिए। फिर, इसमें काली मिर्च, अमचूर, धनिया पाउडर और नमक डालकर मिक्स कर दीजिए। गैस बंद कर दीजिए। इसे ढककर 5 मिनिट के लिए रख दीजिए ताकि सूजी फूलकर तैयार हो जाए। सूजी के फूलने पर आलू में सूजी डाल दीजिए और साथ ही हरा धनिया भी। सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए। चीज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।

नगेट्स बनाइए
नगेट्स बनाने के लिए पहले हाथ को थोड़े से तेल से चिकना कर लीजिए। फिर, थोड़ा सा मिश्रण लेकर गोल कीजिए। इसके अंदर चीज का टुकड़ा रखिए और इसे बंद करके नगेट को गोल और लंबा आकार दे दीजिए। सारे नगेट्स बनाकर रख लीजिए।

नगेट्स तलिए
कढ़ाही में गरम कीजिए। गरम तेल में एक नगेट डालकर देख लीजिए, यह अच्छा गोल्डन ब्राउन तलकर तैयार हो जाए, तब इसे निकालकर 3 से 4 नगेट्स तलने के लिए डालिए और इनको घुमा घुमाकर अच्छा गोल्डन ब्राउन होने तक तेज आंच पर तल लीजिए। इतने मिश्रण से 35 नगेट्स बनकर तैयार हो जाते हैं। इनको तलने में 4 से 5 मिनिट लगते हैं।

टेस्टी पोटेटो चीज नगेट्स बाल्स को हरे धनिए की चटनी, टमैटो सॉस या अपनी पसंद की किसी भी चटनी के साथ गरमागरम सर्व कीजिए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।

ये भी पढ़ें

डिनर के लिए बनाएं पनीर पसंदा
Also Read
View All