30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कूकर में ऐसे बनाएं जीरा राइस

क्या आपको पता है कि अगर आप जीरा राइस कूकर में बनाते हैं तो यह बहुत जल्दी पक जाते हैं और इनका स्वाद भी अलग आता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 19 Sep 2018, 4:50 PM IST

jeera rice

jeera rice

जीरा राइस तो आमतौर पर सब ही घर में बनाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप जीरा राइस कूकर में बनाते हैं तो यह बहुत जल्दी पक जाते हैं और इनका स्वाद भी अलग आता है। यहां पढ़ें जीरा राइस की रेसिपी -

सामग्री -

बासमती चावल - ½ कप से थोडा़ ज्यादा (125 ग्राम)
घी - 1.5-2 टेबल स्पून
नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
जीरा - 1 छोटी चम्मच
दालचीनी - 1 टुकडा़
बडी़ इलायची - 1 (छील कर दाने निकाल लीजिए)
लौंग - 2
काली मिर्च - 5-6
हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

विधि -

चावल को साफ कीजिए और धोकर ½ घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए। आधा घंटे बाद चावल से अतिरिक्त पानी निकाल कर हटा दीजिए।

कुकर में घी डालकर गरम कीजिए, घी गरम होने पर जीरा डालकर हल्का सा भूनिए, साबुत मसाले- दाल चीनी, काली मिर्च, लौंग और इलायची के बीज निकाल कर डाल दीजिए और हल्का सा भून लीजिए, अब भीगे हुए चावल डाल दीजिए।

चावलों को मसाले में मिलाते हुए और चमचे से लगातार चलाते हुए भून लीजिए। अब 1 कप पानी डाल दीजिए, नमक भी डाल दीजिए और अच्छी तरह मिला दीजिए।

कुकर का ढककन लगाकर चावलों को सीटी आने से पहले तक पकने दीजिए (लगभग 2.5 मिनिट में कुकर में सीटी का प्रैशर बन जाता है) और जैसे ही प्रैशर बने गैस बंद कर दीजिए।

कुकर का प्रैशर खत्म होने पर चावलों को खोलिये और चावलों को चैक कीजिए। चावल नरम और लम्बे हो गए हैं, चावलों को अच्छी तरह चला दीजिए। चावल बन चुके हैं इन्हें प्याले में निकाल लीजिए। जीरा राइस के ऊपर हरा धनिया डालकर सजा दीजिए। खिले-खिले जीरा राइस तैयार हैं, इन्हें आप किसी भी ग्रेवी वाली सब्जी या दाल के साथ परोसिए और खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।