शाकाहारी

बच्चों को जरूर खिलाएं अंकुरित मूंग दाल

बढ़ते बच्चों के शरीर को प्रोटीन की सख्त जरूरत होती है। यह जरूरत दाल से पूरी की जा सकती है।

2 min read
Aug 09, 2018
IIT Bhilai

बढ़ते बच्चों के शरीर को प्रोटीन की सख्त जरूरत होती है। यह जरूरत दाल से पूरी की जा सकती है। हालांकि अंकुरित दाल और भी ज्यादा पौष्टिक होती है। आप बच्चों को अंकुरित मूंग दाल बना कर खिला सकते हैं। यह बहुत ही स्वादिष्ट बनती है। यहां पढ़ें अंकुरित मूंग दाल बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

ये भी पढ़ें

क्या आपने ट्राय किए दही भरवां पराठे

अंकुरित मूंग - 1 कप (अंकुरित कैसे करें)
नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
टमाटर - 2
अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
कच्चा नारियल - 2 टेबल स्पून (कतरे हुए टुकड़े) यदि आप चाहें
हरी मिर्च - 2
घी - 1 टेबल स्पून
हींग - 2 पिंच
जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - एक छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
हरा धनिया - एक टेबल स्पून

विधि -

अंकुरित मूंग को धो कर कुकर में डालिए, पानी (तीन गुना पानी) और नमक डाल कर कुकर बन्द कर दीजिए और दाल पकने के लिए रख दीजिए। कुकर में एक सीटी आने के बाद धीमी गैस पर ३-४ मिनिट तक दाल को पकने दीजिए।

टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और नारियल को मिक्सर से बारीक पीस लीजिए। कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिए, घी में हींग और जीरा डालिए, जीरा कड़कने के बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और मसाले का पेस्ट डाल कर मसाले को इतना भूनिए कि मसाले के ऊपर घी तैरने लगे।

कुकर खोलिए दाल को जितना पतला और गाड़ा करना है उसके हिसाब से पानी, भुना हुआ मसाला, लाल मिर्च और गरम मसाला मिला दीजिए। अंकुरित मूंगदाल तैयार है। दाल को टेस्ट करके नमक को एडजस्ट कर लीजिए।

तैयार दाल को प्याले में निकालिए, हरा धनिया और घी या मक्खन डाल कर सजाइए। गरमा गरम अंकुरित मूंग की दाल को चपाती, नान या चावल के साथ परोसिए और खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।

ये भी पढ़ें

टमेटो कैचअप के साथ खाएं साबूदाना वड़ा
Also Read
View All