शाकाहारी

भरवां तोरई है परफेक्ट डिनर रेसिपी

अगर आपके घर में सब तोरई खाने से कतराते हैं तो इस बार उन्हें खिलाएं भरवां तोरई। यह बहुत ही स्वादिष्ट बनती है और इसे बच्चे भी पसंद करते हैं।
2 min read
Apr 12, 2018
stuffed turai
stuffed turai

अगर आपके घर में सब तोरई खाने से कतराते हैं तो इस बार उन्हें खिलाएं भरवां तोरई। यह बहुत ही स्वादिष्ट बनती है और इसे बच्चे भी पसंद करते हैं। यहां पढ़ें भरवां तोरई बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

तोरई -500 ग्राम ( छोटी छोटी ताजी तोरई )
तेल - 3-4 टेबिल स्पून
हींग - एक पिंच
जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
सोंफ पाउडर - 2 छोटी चम्मच
धनियां पाउडर - 2 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर -आधा छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर —आधा छोटी चम्मच
गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच
नमक — स्वादानुसार ( 3/4 चम्मच )

विधि -

तोरइयों को अच्छी तरह धो लें। अब इनको छील लीजिए और दोनों ओर से डन्ठल काट लीजिए। छीलने के बाद तोरइयों को इस तरह काट लीजिए कि वह दूसरी तरफ से जूड़ी रहें।

हींग को छोड़कर सारे मसाले एक प्लेट में निकाल कर मिला लीजिए। कटी हुई तोरइयों में थोड़ा थोड़ा मसाले भरते जाएं। मसाला इतना भरें कि यह मसाला सारी तोरइयों में भर जाए।

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें। गरम तेल में हीग और जीरा डाल दीजिए। मसाले भरी तोरइयों को तेल में लगा दें और 5 मिनिट ढक कर पकने दीजिए। ढक्कन खोलें, तोरइयों को चिमटे की सहायता से पलटें। 2 मिनिट और ढककर पकालें। अब ढक्कन खोलकर देखें कि बीच में रखी तोरई पक गईं हैं, यदि नहीं पकी हों तो पलट कर 1-2 मिनिट और पकालें। पकी हुई तोरई प्याले में निकाल कर रखें, और किनारे लगी हुई तोरइयों को बीच में कर दें। 1-2 मिनिट तक पलट कर पकाएं और प्याले में निकाल लीजिए। भरवां तोरई तैयार है। गरमा गरम भरवां तोरई की सब्जी परांठे, नान और चपाती किसी के साथ परोसिए और खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।