शाकाहारी

कैंसर और दिल की बीमारियों से बचना चाहते हैं तो जरूर खाएं ये चीज

शलजम में काफी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं

2 min read
Jan 13, 2018
turnip chana dal

शलजम में काफी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जिसकी वजह से इसे खाने से कैंसर और दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है। यहां पढ़ें शलजम चना दाल की रेसिपी -

सामग्री -

ये भी पढ़ें

फ्रेंकी रोल्स कोलेस्ट्रॉल का स्तर रखते कंट्रोल

शलजम - 4 ( 300 ग्राम)
चने की दाल - 125 ग्राम (आधा कप से थोड़ी ज्यादा)
टमाटर - 3-4 मीडियम आकार के
हरीमिर्च - 1-2
अदरक - 1 इंच का लम्बा टुकड़ा
तेल या घी - 2 बड़े चम्मच
हींग - 1-2 पिंच
जीरा - 1 1/2 छोटी चम्मच
सरसों - 1 छोटी चम्मच
धनियां - 1 छोटी चम्मच
दाल चीनी- 1 छोटा टुकड़ा
लाल मिर्च - 1 चौथाई छोटी चम्मच से कम
हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
हरा धनिया - एक टेबल स्पून

विधि -

चने की दाल को साफ करके 3-4 घंटे पहले पानी में भिगो दीजिए। शलजम को छीलिए, धोइये और छोटे छोटे टुकड़े में काट लीजिए।

भीगी हुई चना दाल और कटे हुए शलजम के टुकड़े कुकर में डालिए, 2 कप पानी डालिए, नमक और एक चौथाई छोटी चम्मच हल्दी डालकर कुकर बन्द कर दीजिए। कुकर में एक सीटी आने के बाद आग धीमी कर दीजिए और धीमी आग पर 3-4 मिनिट तक दाल को पकने दीजिए, इसके बाद आग बन्द कर दीजिए।

टमाटर धोइए और बड़े टुकड़े काट लीजिए। हरी मिर्च धोइए और डंठल तोड़ दीजिए। अदरक छीलिए, धोइए और टुकड़े कर लीजिए। गरम तवे पर जीरा, सरसों, धनिया और दाल चीनी डाल कर हल्के ब्राउन होने तक भून लीजिए। कटे टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और भुने मसाले मिक्सर में डालिए और बारीक पीस लीजिए।

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिए गरम तेल में हींग और जीरा डालकर भूनिए, जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और पिसे मसाले तेल में डालिए और मसाले को तब तक भूनिए जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे। कुकर खोलिए, दाल अच्छी तरह पक गई है, शलजम और पकी दाल में मसाला मिलाइए, अपने अनुसार दाल आप जितनी गाड़ी या पतली रखनी चाहें पानी भी मिला सकते है और नमक भी स्वादानुसार मिला सकते हैं।

शलजम चना दाल तैयार है, आधा कतरा हरा धनिया मिला लीजिए। शलजम चना दाल को प्याले में निकालिए, मक्खन और हरा धनिया डालकर। गरमा गरम शलजम चना दाल चपाती, नान या चावल के साथ परोसिए और खाइए। यदि आप प्याज खाना पसन्द करते हैं तब 1 या 2 प्याज बारीक काटिए, 4-5 लहसन की कली बारीक काट लीजिए, गरम तेल में हींग डालने की आवश्यकता नहीं है, कतरी प्याज और लहसन डालकर प्याज हल्की गुलाबी होने तक भूनिए और अब सारे मसाले उपरोक्त तरीके से डालकर भून कर, शलजम चनादाल में मिलाए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।

ये भी पढ़ें

साधारण से बैंगन मटर को बनाएं मजेदार

Also Read
View All