31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फ्रेंकी रोल्स कोलेस्ट्रॉल का स्तर रखते कंट्रोल

सोयाबीन पनीर प्रोटीन तत्त्व से भरपूर होता है। साथ ही इन फ्रेंकी रोल्स में इसके प्रयोग से कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 13 Jan 2018, 9:41 AM IST

frankie rolls

frankie rolls

सोयाबीन पनीर प्रोटीन तत्त्व से भरपूर होता है। साथ ही इन फ्रेंकी रोल्स में इसके प्रयोग से कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है।

सामग्री -

एक कटोरी बारीक कटी पत्तागोभी
एक कटोरी कटी प्याज
उबला मूंग
एक कटोरी सोयाबीन का पनीर
एक टमाटर कटा हुआ
गुंथा हुआ मिक्स आटा (सोयाबीन, ओट्स व गेहूं)
थोड़ा तेल

विधि -

सबसे पहले सामान्य रोटी की तरह इस आटे से दो रोटी बना लें। अब एक अलग पैन में एक चम्मच तेल गर्म करें। इसके बाद प्याज, मूंग, टमाटर, पत्तागोभी डालकर 2-3 मिनट के लिए ढकें। फिर कसा हुआ सोयाबीन पनीर डालकर स्वाद के अनुसार हल्दी, लाल मिर्च, नमक, धनिया पाउडर, कोई भी सब्जी मसाला और थोड़ी पिसी अजवाइन डालकर मिक्स करें। इस मिश्रण को बनाई गई रोटियों पर थोड़ा सा घी लगाकर भरें और रोटी को गोल आकार दे दें। सजाने के लिए किसी भी सब्जी को बारीक काटकर प्रयोग में ले सकते हैं।

विटामिन-ए से भरपूर है शकरकंदी की टिक्कियां

विटामिन-ए, डायट्री फाइबर, मिनरल्स आदि से भरपूर शकरकंद सर्दी में खासतौर पर खाई जाती है। इसकी टिक्की काफी पौष्टिक है।

सामग्री -

शकरकंदी
स्वाद के अनुसार नमक
लाल मिर्च
कसी हुई अदरक
४-५ काली मिर्च
चुटकीभर हींग
कटा हुआ हरा धनिया
मैदा
तेल
पोहा
बारीक कटी हरी मिर्च

विधि -

शकरकंदी को छीलू चाकू से छीलकर कुकर में पानी डालकर उबाल लें। एक बाउल में निकालकर व ठंडा होने के बाद मैश कर लें। इसमें स्वाद के अनुसार नमक, लाल मिर्च या कालीमिर्च, बारीक कटी हरी मिर्च, कसी अदरक और थोड़ा कटा हरा धनिया, चुटकीभर हींग डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इन्हें हथेली की मदद से टिक्की का आकार दें। एक अलग कटोरी में एक चम्मच मैदा और पानी ऐसे मिलाएं कि गुठले न पड़ें। टिक्कियों को इस घोल में डिप कर पोहे से कोटिंग कर लें। एक पैन में इन्हें तेल में सेक लें। मनचाहे तरीके से इन्हें सर्व करें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।