31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्दियों में दिन की शुरुआत करें कश्मीरी चाय की चुस्की से

कशमीर की ठंड से तो हम सब वाकिफ हैं, यही वजह है कि वहां की स्पेशल चाय लोगों को गर्मी देने का काम करती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 12 Jan 2018, 2:00 PM IST

kashmiri tea

kashmiri tea

कशमीर की ठंड से तो हम सब वाकिफ हैं, यही वजह है कि वहां की स्पेशल चाय लोगों को गर्मी देने का काम करती है। वैसे कश्मीरी चाय पीने के लिए आपको कशमीर जाने की जरूरत नहीं है। आप चाहें तो इसे घर में भी बना सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है। यहां पढ़ें कश्मीरी चाय की रेसिपी -

कश्मीरी चाय

सामग्री -

फुल क्रीम दूध - ढाई कप
साधारण पानी - 2 पॉट
बर्फ डला ठंडा पानी - एक पॉट
कश्मीरी चाय पत्ती - 2 छोटा चम्मच
नमक - 2 चुटकी
बेकिंग सोडा - 1/2 छोटा चम्मच
इलायची - 2 से 3
दालचीनी स्टिक - एक
जायफल पाउडर - एक चुटकी
जावित्री पाउडर - एक चुटकी
कुटे हुए बादाम - 2 बड़ा चम्मच
कुटे हुए पिस्ता - 2 बड़ा चम्मच

यूं बनाएं -

एक टी पैन में पानी डालकर उबालें और फिर उसमें कश्मीरी चाय पत्ती डाल कर उबालें। करीब 10 मिनट बाद बेकिंग सोडा, नमक, इलायची और दालचीनी स्टिक डालकर आधे घंटे तक माध्यम आंच पर उबालें। अब गैस बंद कर दें तथा ठंडा पानी डालकर 15 से 20 मिनट तक फेंटें। अब पुन: गैस चालू कर जायफल और जावित्री पाउडर डालें और उबालें। अब दूध डालें और धीमी आंच पर चाय को 10 से 15 मिनट उबालें। अब चाय को छलनी की सहायता से कप में छानें और ऊपर से कुटे बादाम और पिस्ता डालकर सर्व करें।

मिंट टी

सामग्री -

दूध - एक कप
पानी - डेढ़ कप
पुदीना पत्ती - डेढ़ कप
चाय पत्ती - एक छोटा चम्मच
चीनी - 2 छोटा चम्मच या स्वादानुसार

यूं बनाएं -

पैन में पानी डालकर गरम करें। जब पानी में उबाल आ जाए, तब उसमें पुदीने की पत्तियां डालकर 5 से 7 मिनट उबालें। जब पानी का रंग थोड़ा हरा हो जाए, तब चाय पत्ती और चीनी डालकर 5 से 7 मिनट तक उबालें। पुदीने की उबली हुई पत्तियां फेंक दें। अब दूध डालकर थोड़ी देर और उबालें। अब तैयार चाय को छलनी की सहायता से कप में छान लें। तैयार है पुदीने की चाय। गर्मा-गर्म पीएं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।