30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वीट कॉर्न ढोकला है टेस्ट में थोड़ा अलग

स्वीट कॉर्न ढोकला खाने में बहुत टेस्टी लगता है और यह बहुत सॉफ्ट भी बनता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 11 Jan 2018, 3:35 PM IST

sweet corn dhokla

sweet corn dhokla

ढोकला गुजराती डिश है और इसे नाश्ते में सर्व किया जाता है। आमतौर पर ढोकला बेसन या सूजी से बनाया जाता है, लेकिन आज हम आपको स्वीट कॉर्न से ढोकला बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। स्वीट कॉर्न ढोकला खाने में बहुत टेस्टी लगता है और यह बहुत सॉफ्ट भी बनता है। यहां पढ़ें स्वीट कॉर्न ढोकला बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

स्वीट कार्न - 2
सूजी (रवा) - 1 कप
दही - 1 कप
नमक - 3/4 छोटी चम्मच
अदरक - 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
नीबू - 1
ईनो पाउडर - 3/4 छोटी चम्मच
तेल - 2-3 टेबल स्पून
राई - 1 छोटी चम्मच
करी पत्ता - 10-12 पतले पतले काट लीजिए
हरी मिर्च - 1-2 लम्बाई में 2 टुकड़े करते हुए काट लीजिए
हरा धनिया - 1-2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

विधि -

दही को फैट लीजिए, सूजी को दही में अच्छी तरह मिलाकर रख दीजिए। स्वीट कार्न को कद्दूकस करके, क्रीम तैयार करलीजिए। दही सूजी के घोल में स्वीट कार्न क्रीम, नमक और अदरक पेस्ट डालकर मिला लीजिए, मिश्रण में नीबू का रस भी निकाल कर मिला दीजिए। सारी चीजों को अच्छी तरह मिला कर 5 मिनिट के लिए रख दीजिए, तब तक ढोकला पकाने के लिए तैयारी करते हैं।

ढोकला पकाने के लिए एक एसा बर्तन लीजिए, जिसके अन्दर ढोकला की थाली रखी जा सके, बर्तन में 2 1/2 कप पानी डाल कर गरम करने रख दीजिए, पानी में एक जाली स्टैन्ड भी रख दीजिए जिसके ऊपर ढोकला मिश्रण की थाली रख देंगे, बर्तन को ढक्कन से ढक दीजिए ताकि भाप जल्दी से बनने लगे। थाली में तेल डालकर चिकना कीजिए।

मिश्रण में ईनो पाउडर डालकर मिलाइए, जैसे ही एअर बबल दिखाई देने लगे, घोल को चिकनी थाली में डाल दीजिए। पानी में भाप बनने लगी है, थाली को बर्तन की जाली स्टैन्ड पर रखिए और ढककर ढोकला को 20 मिनिट तक पकने दीजिए, एक बार भाप बनने लगे तब गैस को इतना कम कर दीजिए कि बर्तन में भाप बनती रहे।

20 मिनिट बाद ढोकला को खोलिए और चैक कीजिए, ढोकला में चाकू की नोक डालकर देख सकते हैं, ढोकला का मिश्रण उससे चिपकता नहीं है, तब ढोकला पक गया है।

ढोकला को थोड़ा ठंडा होने पर, चाकू की सहायता से अलग करके थाली से किसी दूसरी प्लेट में निकाल लीजिए, ढोकला को चाकू से अपने मन पसन्द टुकड़े में काट लीजिए और अब तड़का लगाइए।

छोटे पेन में तेल गरम कीजिए, गरम तेल में राई डालकर तड़काइए, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर भूनिए, और इस तड़के को चम्मच से ढोकला के ऊपर सारे तरफ डालिए, ऊपर से हरा धनिया डालकर सजा दीजिए। स्वादिष्ट स्वीट कार्न ढोकला तैयार है, हरे धनिए की चटनी या नारियल की चटनी के साथ परोसिए और खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।