विदिशा

महिला ने की खुदकुशी, तीन साल पहले हुई थी शादी

महिला ने की खुदकुशी, तीन साल पहले हुई थी शादी
2 min read
May 27, 2018
vidisha news, vidisha patrika, patrika bhopal, bhopal mp, crime, vidisha crime, crime news, police, suside,
महिला ने की खुदकुशी, तीन साल पहले हुई थी शादी

विदिशा। कोतवाली थानान्तर्गत मोहनगिरी निवासी एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। तीन वर्ष पहले ही शादी हुई थी। इस मौत पर मायके पक्ष ने कई तरह के आरोप लगाये है।

मिली जानकारी के अनुसार मोहनगिरी निवासी करीब 24 वर्षीय संगीता खंगार ने अपने घर में फांसी लगा ली। सुबह पति व सास ने देखा तो पुलिस को सूचना दी संगीता को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । पति रवि का कहना है कि वह रात 10 बजे घर आया था। सभी कुछ ठीक था। खाना खाकर में सो गया। सुबह उठा तो संगीता को फांसी के फंदे पर लटका पाया। परिजनों ने बताया कि संगीता की 2 वर्षीय बच्ची एवं सास की तबीयत खराब होने से वे दो दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती थी। संगीता रात में इन्हें अस्पताल से घर लेकर आई थी और सुबह वह नायलोन की रस्सी के फंदे पर लटकी मिली। पति रवि के मुताबिक उनकी एक ही बच्ची है। उसके अक्सर बीमार रहने से संगीता परेशान रहती थी।

मायके पक्ष ने लगाए आरोप
इधर सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी जिला अस्पताल आ गए। संगीता के पिता बड़ाभुआरा निवासी कैलाश खंगार ने कहा कि उसकी पुत्री के साथ आये दिन मारपीट होती थी। कम दहेज लाने की बात पर उसे परेशान किया जाता था। पिता का कहना है कि उसकी पुत्री ने आत्महत्या नहीं कि बल्कि उसे मारा गया है। उसने हमसे कई बार कहा कि पर हमें लगा कि घर की बात है। थोड़े बहुत झगड़े तो हर घर में होते है। पर, अगर वह बता देती कि विवाद इतना बढ़ गया है। तो हम उसे ऐसा करने ही नहीं देते।

घर वालों की शिकायत पर पुलिस भी वहां पहुंची। स्थिति का जायजा लेते हुए रिपोर्ट दर्ज की और शव को पीएम के लिए भेजा। पीएम की रिपोर्ट के बाद ही पुलिस द्वारा आगे की कारवाई की जाएंगी।

Published on:
27 May 2018 01:13 pm